123 करोड़ हुए इंडिया में टेलीफोन यूजर्स, Jio फिर बनी नंबर वन और BSNL ने की जोरदार वापसी

Join Us icon

TRAI की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत का टेलीकॉम सेक्टर लगातार बढ़ रहा है। अक्टूबर 2025 में देश के कुल टेलीफोन यूजर्स बढ़कर 123.1 करोड़ हो गए। इसमें 118.4 करोड़ मोबाइल यूजर्स शामिल थे, जबकि 4.6 करोड़ लोगों ने वायरलाइन सेवाओं का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट बताती है कि कनेक्टिविटी बढ़ने के कारण सिर्फ एक महीने में मोबाइल यूजर्स में 0.19 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। Reliance Jio जहां फिर से देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी बनी है, वहीं BSNL पर भी लोगों को भरोसा बन रहा है।

Jio ने बनाए सबसे ज़्यादा नए ग्राहक

अक्टूबर महीने में रिलायंस जियो ने एक बार फिर भारतीय बाजार में खुद को नंबर वन साबित कर दिया है। इस दौरान कंपनी ने सबसे अधिक नए सब्सक्राइबर्स ग्राहक जोड़े हैं। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार Jio ने सिर्फ एक महीने में 19.97 लाख नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इस बढ़त के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी का कुल यूजर बेस बढ़कर 48.47 करोड़ पर पहुंच गया। फास्ट 5G नेटवर्क और अपनी सर्विसेज को लगातार अपग्रेड करते हुए रिलायंस जियो ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

Airtel का यूजर बेस भी बढ़ा

रिलायंस जियो के बाद भारती एयरटेल इंडिया का दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। यह कंपनी न सिर्फ ओवरॉल बढ़त बना रही है बल्कि साथ ही अक्टूबर महीने में एयरटेल ने 12.52 लाख नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। नए कस्टमर हासिल करने के बाद Airtel का कुल सब्सक्राइबर बेस 39.36 करोड़ पहुंच गया है जो साल 2025 की तिमाही के अंत में 39.24 करोड़ था।

Airtel Payments Bank

BSNL पर बना लोगों को भरोसा

आज से 2-3 साल पहले अगर कहा जाता कि इंडिया की सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल प्राइवेट कंपनी Vodafone को पीछे छोड़ देगी तो शायद यकिन नहीं होता। लेकिन अब ऐसा सच हो चुका है। अक्टूबर 2025 में बीएसएनएल ने 26.9 लाख नए ग्राहक जोड़कर सबको चौंका दिया है। इसी महीने में वोडाफोन आइडिया ने 20.83 लाख ग्राहक खोया है।

BSNL की बड़ी छलांग के बाद कंपनी का कुल यूजर बेस को 9.25 करोड़ तक पहुंचा गया है। रोचक बात यह है कि इस वक्त देश में सिर्फ बीएसएनएल 4जी सर्विस ही चालू है। फिर भी इतने सब्सक्राइबर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ना तारीफ का काम है। नेटवर्क अपग्रेड के बाद टियर-2 और टियर-3 शहरों में लोग तेजी से बीएसएनएल नेटवर्क से जुड़ रहे हैं।

Vodafone Idea (Vi) की बात करें तो अक्टूबर 2025 में कंपनी का यूजर बेस घटकर 20.07 करोड़ रह गया है। इससे एक महीना पहले यानी सितंबर 2025 में वीआई का यूजर बेस 20.28 करोड़ था। वीआई को नेटवर्क निवेश और ग्राहक बनाए रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here