
Vivo Y27 5G को आखिरकार कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने अपनी ग्लबोल वेबसाइट पर सभी स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट कर दिया है। अगर बात करें इस फोन की खासियत की तो इसमें 15 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000एमएएच की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 एसओसी है। आइए आगे आपको इसकी सेल, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी देते हैं।
Vivo Y27 5G की कीमत, कलर और उपलब्धता
- फिलहाल Vivo Y27 5G की कीमत से पर्दा नहीं उठाया गया है।
- कीमत की जानकारी देने के बाद ही कंपनी इसकी सेल को लेकर घोषणा करेगी।
- Vivo Y27 5G को Mystic Black और Satin Purple कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Vivo Y27 5G की स्पेसिफिकेशन्स
- डिसप्ले: Vivo Y27 5G में 2388 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.64-इंच एलसीडी डिसप्ले दी गई है। इसके अलावा फोन वॉटर-ड्रॉप-शेप नॉच डिजाइन से लैस है।
- प्रोसेसर: फोन में मीडियाटेक ऑक्टा-कोर 6nm डाइमेंसिटी 6020 एसओसी दिया गया है।
- रैम व स्टोरेज: Vivo Y27 5G को 4GB/6GB रैम वेरिएंट के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस किया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही फोन में 6जीबी वर्चुअल रैम है।
- कैमरा: फोन रियर पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा है।
- बैटरी: फोन को पावर देने के लिए 15वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी दी गई है।
- ओएस: Y27 5G फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 13 आधारिकत एंडरॉयड 13 पर कार्य करता है।
- अन्य: कनेक्टिविटी के तौर पर फोन में डुअल सिम कार्ड स्लोट, 5G SA/NSA, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ v5.1, जीपीएस, एफएम रेडिया आदि। साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेडट फिंगरप्रिंट सेंसर है।









