
पिछले माह फरवरी में ही रिलायंस जियो ने यह घोषणा कर दी थी कि जियो की सेवाओं के लिए 1 अप्रैल से शुल्क चुकाना होगा। हालांकि इसके साथ ही कपंनी ने जियो प्राइम मेंबरशिप का प्लान शुरू किया था जिसके तहत 99 रुपये चुका कर आप मेंबर बन सकते हैं और 10 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 1जीबी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। यह मेंबरशिप 1 साल तक के लिए वैध होगा। वहीं जो लोग पहले से जियो सिम का उपयोग कर रहे हैं वे 31 मार्च तक ही प्राइम मेंबर बन सकते हैं।
हालांकि जियो की सब्सक्रिप्शन शुरू होने के साथ ही कई लोगों का यह कहना था कि यदि शुल्क लगता है तो लोग जियो सिम को फेंक देंगे और कोई भी शुल्क देना नहीं चाहेगा। पंरतु रिलायंस जियो के अधिकारियों का चेहरा खिला हुआ है। क्योंकि यह जानकारी आई है कि 5 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं ने जियो सर्विस के लिए प्राइम मेंबरशिप ले ली है। इस बारे में कंपनी के अधिकारी का कहना है कि 50 मिलियन से ज्यादा उपभोक्ता जियो प्राइम मेंबरशिप को ले चुके हैं और इसमें लगातार इजाफा हो रहा है।
जानें 1 अप्रैल से जियो की सेवाओं के लिए क्या होगा प्लान
रिलायंस जियो की सर्विस के लिए कंपनी ने कई प्लान पेश किए हैं। कंपनी ने शुरुआती प्लान 149 रुपये से शुरू है। इसके अलावा नेट बूस्टर प्लान भी लॉन्च किया गया है। यदि बीच माह में आपका डाटा खत्म हो जाता है तो आप बूस्टर का उपयोग कर सकते हैं।
जियो इफेक्ट: वोडाफोन और आइडिया हुए एक
भारतीय बाजार में रिलायंस जियो ने 5 सितंबर को अपनी सेवाएं शुरू की थी और उस वक्त कंपनी ने वेलकम आॅफर दिया था। इसके तहत 31 दिसंबर तक जियो की सभी सेवाएं मुफ्त थीं। इसके बाद कंपनी ने दिसंबर में ही हैप्पी न्यू ईयर आॅफर शुरू कर दी और 31 मार्च तक सेवाएं मुफ्त कर दी गईं। फरवरी में ही मुकेश अंबानी ने यह घोषणा कर दी थी कि 1 अप्रैल से जियो सेवाओं के लिए शुल्क लगेगा और कंपनी ने प्राइम मेंबरशिप के साथ कई नए टैरीफ प्लान लॉन्च किए।
प्राइम मेंबरशिप लेने की अवधि 31 मार्च को खत्म हो रही है और अब सही मायने में जियो की सेवाओं का आंकलन किया जा सकता है।



















