
पोको ने अपनी M6 सीरीज में नया POCO M6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। डिवाइस को बजट रेंज में शानदार डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के साथ उतारा गया है। वहीं, इसकी सेल ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। आइए, आगे मोबाइल के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल को विस्तार से जानते हैं।
Poco M6 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
नए Poco M6 Pro 5G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज बेस मॉडल की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। जबकि 6GB रैम +128GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। यह मोबाइल आने वाले 9 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऑफर्स की बात करें तो ग्राहक ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड लेनदेन पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट पा सकते हैं।

पोको एम6 प्रो 5G का डिज़ाइन
डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम और प्रीमियम ग्लास बैक देखने को मिलता है। इसके बैक पैनल पर डुअल टोन फिनिश कलर नजर आता है। आप इमेज में देख सकते हैं कि स्मार्टफोन Power Black और Forest Green कलर में दिख रहा है। इसमें एक बड़ा कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। जिसमें कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश लगा है साथ ही पोको की ब्रांडिंग भी दी गई है। कुल मिलकर देखा गए तो यह काफी पतला है इसकी थिकनेस मात्र 8.17mm है।
Poco M6 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस
| Display | 6.79 इंच एफएसडी प्लस |
| Processor | स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर |
| Camera | 50 मेगापिक्सल |
| Battery | 5000 एमएएच |
डिस्प्ले: Poco M6 Pro 5G के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.79 इंच का एफएसडी प्लस स्क्रीन दिया गया है। इस पर पंच होल डिजाइन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 550 निट्स ब्राइटनेस, 1500:1 कंट्रास्ट रेश्यो का सपोर्ट मिल जाता है। इसके साथ प्रोटेक्शन के लिए गोरिला ग्लास 3 लगाया गया है।
प्रोसेसर: डिवाइस के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 4mm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बेस्ट स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर लगा है। यह प्रोसेसर 2.2 गीगाहर्टज क्लॉक स्पीड पर काम करता है।
स्टोरेज: डिवाइस को दो स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है। जिसमें 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम +128GB स्टोरेज शामिल है। परफॉरमेंस को और पावरफुल करने के लिए 6GB टर्बो रैम की सुविधा भी दी गई है। जिसकी मदद से 12 जीबी तक रैम बढ़ जाती है।
कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर लगा है।
बैटरी: बैटरी के मामले में स्मार्टफोन 5000एमएएच लंबी चलने वाली बैटरी और 18 वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
सुरक्षा: सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग की सुविधा भी है। जिसकी मदद से पानी और धूल से बचाव किया जा सकता है।
अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, डुअल सिम 5G सपोर्ट जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं।
ओएस: यह मोबाइल एंड्रॉयड 13 आधारित एमआईयूआई 14 पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस के साथ दो बड़े एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।









