50MP Selfie, 144Hz Curved स्क्रीन और 16GB RAM की पावर वाला 5G फोन Camon 50 Ultra इंडिया में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/tecno-camon-50-ultra-launch-date.jpg

Tecno ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल Camon 50 Ultra लॉन्च किया है। यह स्टाइलिश अटरेक्टिव डिजाइन वाला फोन है जिसे Silk-Flow डिजाइन पर बनाया गया है। इन दिनों ज्यादा कंपनियां अपने मोबाइल्स को फ्लैट स्क्रीन पर लेकर आती है लेकिन कैमोन 50 अल्ट्रा को Curved Display पर लाया गया है जो इसे भीड़ से अलग बनाता है। इस 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Camon 50 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स

यह टेक्नो 5जी फोन में 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। फोन में Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो ProXDR आई-केयर टेक्नोलॉजी के साथ आई है। यानी लंबे समय तक फोन चलाने पर भी आंखों को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। इस फोन डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2304Hz PWM डिमिंग और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

Camon 50 Ultra 5G फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HiOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के ​लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस मोबाइल का AnTuTu Score 9,98,070 आ चुका है।

यह 5जी फोन LPDDR5X RAM के साथ लाया गया है मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी। बता दें कि कैमोन 50 अल्ट्रा में Extended RAM टेक्नोलॉजी दी गई है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है। ग्राफिक्स के लिए यह टेक्नो 5जी स्मार्टफोन Mali-G610 जीपीयू सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल वाला Sony LYT700C मेन सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल 3x Telescope Periscope सेंसर और 8 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया 5जी फोन 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के​ लिए टेक्नो कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी फोन में बड़ी 6500mAh बैटरी दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 13 घंटे, 1 मिनट का आ चुका है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

कैमोन 50 अल्ट्रा को कंपनी ने MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर पेश किया है जो इसे मजबूती प्रदान करती है। मोबाइल के बैक पैनल पर भी Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए इसे IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। इस मोबाइल को IP69K रेटिंग भी प्राप्त है जो तेज गर्म लिक्विड के साथ ही कीचड़ और तेल जैसी चीजो से भी डिवाइस को सुरक्षित रख सकती है।

Camon 50 Ultra का प्राइस

कैमोन 50 अल्ट्रा 5जी फोन इंडिया में 39,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है। शुरुआती सेल में कंपनी इस मोबाइल पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट देगी जिसके बाद Camon 50 Ultra 36,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की सेल 21 जुलाई से अमेजन पर शुरू होगी और इसे Cypress Green, Misty Purple और Nebula Titanium कलर में परचेज किया जा सकेगा।