
T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है और कल के मैच पर सबकी नजर लगी है। क्योंकि कल भारत पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मैच होने वाला है। दिवाली से ठीक एक दिन पहले होने वाले इस मैच की खुशी दोगुनी हो सकती है। क्योंकि Vivo ब्रांड iQoo आपको दे रहा है 5,00,000 रुपये तक के स्मार्टफोन और एक्सेसरिज जीतने का मौका। कंपनी टी20 वर्ल्ड कप के मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से #iQOOGameOfFones कॉन्टेस्ट चला रही है जिसमें आप भाग लेकर आईकू स्मार्टफोन के साथ कई खास एक्सेसरीज जीत सकते हैं। यह कॉन्टेस्ट कंपनी के ट्विटर अकाउंट के माध्यम से होने वाली है जो 6 घंटे तक चलेगी।
कैसे लें iQOO Game Of Fones कॉन्टेस्ट भाग
जैसा हमने पहले ही बताया कि iQOO Game Of Fones कॉन्टेस्ट iQoo के ट्विटर अकाउंट से होने वाला है। यह कॉन्टेस्ट कल भारत में कल दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम को 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान ट्विटर हैंडल के माध्यम से आप जुड़ सकते हैं। यहां कंपनी द्वारा टी20 वर्ल्ड कप से जुड़े कुछ मजेदार सवाल पूछे जाएंगे और आप उनका जवाब देकर यह इनाम जीत सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio 5G सर्विस यहां मिलेगी फ्री, आप भी कर सकते हैं यूज
Participate in the #iQOOMegaGiveaway on 23rd Oct | 12PM! It’s your chance to play with India and win* big with India this #T20WorldCup #iQOOGameOfFones goes live in less than 48 hours! Stay Tuned!#iQOO #IndvsPak
*T&C Apply pic.twitter.com/yJiSzS08yt
— iQOO India (@IqooInd) October 21, 2022
इनाम में स्मार्टफोन से लेकर एक्सेसरीज तक है शामिल
iQoo द्वारा चलाए जा रहे इस कॉन्टेस्ट में कंपनी ने प्रतिभागियों के लिए अपने बजट स्मार्टफोन से लेकर मिड रेंज और हाई एंड तक के 5G स्मार्टफोन को रखा है। इसमें आप कंपनी का फ्लैगशिप फोन iQOO 9T 5G के अलावा मिड रेंज का 5जी फोन iQOO Neo 6 5G और कंपनी का बजट स्मार्टफोन iQOO Z6 Lite तक जीत सकते हैं। इसके अलावा आईकू के एक्सेसरीज भी शामिल हैं। इस कॉन्टेस्ट में दिए जा रहे कुल गैजेट्स का मूल्य 5 लाख रुपये तक का होगा।
?#iQOOGameOfFones goes live in 2️⃣4️⃣ hours! ⏰ Join us here & let the live action begin. Block Your date for tomorrow, 23rd October | 12PM for the #iQOOMegaGiveaway this #T20WorldCup.#iQOO #IndvsPak pic.twitter.com/t5IDI66wv1
— iQOO India (@IqooInd) October 22, 2022


















