5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Xiaomi का दमदार फोन सस्ते में खरीदें, मिल रहा धाकड़ डिस्काउंट

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है।

Join Us icon

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म अमेजन पर इन दिनों मानसून कार्निवल सेल चल रही है। इस सेल के दौरान अमेजन पर कई धमाकेदार डिस्काउंट और डील मिल रही हैं। अगर आप नए स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो अमेजन की मानसून कार्निवल सेल के दौरान Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन पर यूज़र्स को ज़बरदस्त डील मिल रही है। Xiaomi के बजट मिड रेंज का यह धाकड़ स्मार्टफ़ोन कम क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन पर ICICI और HDFC बैंक के कार्ड पर फ़्लैट 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको अमेजन इंडिया पर Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन पर मिल डील के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही हम Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन की क़ीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 11T 5G डील

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन पर ICICI और HDFC बैंक के कार्ड पर पर 2000 रुपये का फ़्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से ऊपर 15,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत वाले Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन को मात्र 13,999 रुपये में ख़रीद सकते हैं। अगर आप अपने पुराने स्मार्टफ़ोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको एडिशनल कैशबैक डिस्काउंट का बेनिफिट मिल सकता है। वहीं अमेजन पर Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन को EMI पर भी ख़रीदा जा सकता है।

Xiaomi Redmi Note 11T 5G Phone launched in India know specs Price sale offer

Redmi Note 11T 5G कीमत

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 6GB + 64GB के ऑप्शन में आता है, जिसकी क़ीमत 15,999 रुपये है। इसके साथ ही 6GB+128GB वेरिएंट की क़ीमत 16,999 रुपये और तीसरा वेरिएंट 8GB+128GB के साथ 18,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। शाओमी का यह फ़ोन तीन कलर ऑप्शन – मैट ब्लैक, स्टारडस्ट व्हाइट और एक्वामरीन ब्लू कलर में उपलब्ध है।

Redmi Note 11T 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.6-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ़्रेश रेट
  • MediaTek Dimensity 810 चिपसेट, Mali-G57 MC2 GPU
  • 8GB तक रैम और 256GB स्टोरेज
  • Android 11 पर आधारित MIUI 12.5
  • 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा
  • 16MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 5000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग

redmi-note-11t-5g

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन की डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

शाओमी का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर और Mali-G57 MC2 GPU के साथ आता है। इसके साथ ही फोन में RAM बूस्टर दिया गया है जिसकी मदद से रैम 3GB तक बढ़ाई जा सकती है। शाओमी के इस फोन में डुअल स्पीकर, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : 7000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 3 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ

Redmi Note 11T स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह फोन Android 11 OS पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल SIM 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, GPS, USB Type-C पोर्ट और Bluetooth 5.0 दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here