
Vivo Y02A भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में लाॅन्च हुआ है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में Vivo Y02 इंडियन मार्केट में उतारा था और अब इसी फोन का दूसरा वर्ज़न बांग्लादेश में वाई02ए नाम के साथ पेश हुआ है। यह एक लो बजट डिवाईस है जिसमें 3GB RAM, MediaTek Helio P35 प्रोसेसर और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स मिलती है। आगे आप इस नए वीवो फोन की पूरी डिटेल पढ़ सकते हैं।
वीवो वाई02ए की कीमत
Vivo Y02A बांग्लादेश में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही उतारा गया है। यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत BDT 12,499 यानी भारतीय करंसी अनुसार 9,600 रुपये के करीब है। वीवो ने अपने इस फोन को Orchid Blue और Cosmic Grey कलर वेरिएंट में पेश किया है जो फिलहाल बांग्लादेश में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।
वीवो वाई02ए की स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y02A के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51 इंच की लार्ज एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिस्प्ले पर उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली वाॅटरड्राॅप नाॅच दी गई है। स्क्रीन के तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे की ओर बड़ा चिन पार्ट मौजूद है।
वीवो वाई02ए एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर लाॅन्च हुआ है जो फनटच ओएस 12 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। बांग्लादेश में इस फोन को 3जीबी रैम पर लाॅन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। एंड्रॉयड गो होने के चलते इस फोन में कम रैम पर भी स्मूथ रन करने वाली गूगल गो ऐप्स के डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo Y02A के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है तथा सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 10वाॅट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। इस वीवो फोन का डायमेंशन 163.99 × 75.63 × 8.49एमएम और वजन 186ग्राम है।












