50MP Camera और 12GB RAM के साथ मार्केट हिलाने आया Realme GT 2 Pro

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Realme-GT2-Pro-india-launch.jpg

Realme GT 2 Pro को आखिरकार इंडिया में प्रीमियम कैटेगरी के अंदर ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन इस साल रियलमी की प्रीमियम कैटेगरी के अंदर आने वाला पहले हैंडसेट है। इतना ही नहीं इस फोन की सबसे बड़ी और खास बात यह है कि डिवाइस इंडस्ट्री का पहला बायो बेस्ड पोलिमर स्मार्टफोन है यानी यह एक पेपर टेक्नोलॉजी डिज़ाइन के साथ आता है जिसे Naoto Fukasawa और Sabic के सहयोग से बनाया गया है। इसके अलावा Realme ने आज के इवेंट के दौरान Realme 9 4G, Realme Buds Air 3, Realme Book Prime और एक FHD स्ट्रीमिंग स्टिक भी लॉन्च की है। आइए आगे आपको रियलमी जीटी 2 प्रो फोन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Realme GT 2 Pro का डिजाइन

रियलमी जीटी 2 प्रो बायो-आधारित पॉलीमर डिजाइन के साथ आता है और टीसीओ 9.0 सर्टिफिकेशन के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा यह एक पेपर टेक्नोलॉजी डिज़ाइन के साथ आता है जिसे Naoto Fukasawa और Sabic की साझेदारी से बनाया गया है। साथ ही फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें सेल्फी स्नैपर और नैरो बेजल्स के लिए फोन के फ्रंट में पंच-होल कटआउट दिया गया है। पावर बटन दाहिने साइड पर है, जबकि वॉल्यूम रॉकर बाएं किनारे पर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और प्राइमरी माइक्रोफोन नीचे की तरफ हैं। रियर की ओर ट्रिपल कैमरा सेंसर रखने के लिए एक स्क्वायर-कैमरा मॉड्यूल है। स्मार्टफोन ग्रीन और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। इसे भी पढ़ें: Jio 5G सर्विस की 5 खास बातें, जिन्हें जानना है जरूरी

Realme GT2 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

कीमत और सेल

भारत में Realme GT 2 Pro के 8GB/128GB मॉडल की कीमत 49,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट का प्राइस 52,999 रुपये है। यह हरे और सफेद रंग ऑप्शन में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी वेबसाइटों के माध्यम से सेल पर आएगा। डिवाइस की पहली सेल 14 अप्रैल को दोपहर 12 बजे होगी।

डिसप्ले

Realme GT 2 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो, 525 PPI, 10-बिट कलर, 100 प्रतिशत P3 कलर gamut, 1000Hz टर्बोचार्ज्ड टच सैंपलिंग रेट, HDR10+, 1,400 के साथ 6.7-इंच 2K AMOLED LTPO 2.0 डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन की डिसप्ले निट्स ब्राइटनेस, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस और एमईएमसी को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन जेन1 चिपसेट दिया गया है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए नेक्स्ट-जेन एड्रेनो जीपीयू एड किया गया है। गेमिंग के दौरान हीट को खत्म करने के लिए इसमें एक स्टेनलेस स्टील vapour chamber है। साथ ही Realme का दावा है कि यह किसी भी स्मार्टफोन पर सबसे बड़ा है और कहा जाता है कि यह 19-डिग्री सेल्सियस पीक कोर तापमान तक कम हो जाता है। इसके अलावा इसमें टॉप-एंड प्रदर्शन के लिए जीटी 3.0 मोड है। साथ ही फोन 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज तक दी गई है। इसे भी पढ़ें: 5G Spectrum खरीदने के लिए Jio, Airtel और Vi भर रही अपने खजाने! क्या इसीलिए महंगे किए हैं Mobile Recharge Plan?

कनेक्टिविटी फीचर्स और बैटरी

कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इसमें 5जी, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, 360 डिग्री एनएफसी, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसका अलावा इसका साइज 163.2 x 74.7 x 8.18 मिमी और वजन 189 ग्राम है। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही हैंडसेट एंडरॉयड 12 आधारित रियलमी यूआई 3.0 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर कार्य करता है। इन सबके साथ फोन मे सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। अन्य विशेषताओं के तौर पर हैंडसेट में डॉल्बी एटमॉस, डुअल स्टीरियो स्पीकर और हाई-रेस ऑडियो शामिल हैं।

लेटेस्ट वीडियो

कैमरा

कैमरों की बात करें तो Realme GT 2 Pro में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें f / 1.8 अपर्चर वाला 50MP Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर और OIS और EIS, 50MP का Samsung ISOCELL JN1 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस 150-डिग्री, FoV, और एक 40X माइक्रोस्कोप लेंस। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP का स्नैपर है।