16GB Ram और 50MP Camera के साथ गर्दा उड़ाने आया OnePlus 10T 5G, सबकी होगी छुट्टी!

OnePlus 10T 5G India Launch: मोबाइल फोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 10T को भारतीय मार्केट के साथ ही ग्लोबल बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन के लॉन्च के लिए स्पेशल तौर पर न्यू योर्क में बड़े इवेंट का आयोजन किया, जहां T-सीरीज के अंदर इस नए और दमदार फोन (OnePlus 10T Price) को उतारा गया। अगर बात करें फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की तो यह Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 चिपसेट, 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, नाइटस्कैप 2.0, 120Hz Fluid ऐमलेड डिसप्ले, HyperBoot Gaming Engine 3.0, और 3.D कूलिंग सिस्मट से लैस है। आइए आगे आपको इस आर्टिकल में इस फोन के सभी फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
OnePlus 10T का शानदार डिजाइन
अगर बात करें OnePlus 10T के लुक व डिजाइन की तो कंपनी ने इसे 360-degree antenna design पर पेश किया है। फोन के फ्रट में पंच-होल कटआउट मौजूद है, जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन के तीनों किनारे बेजल लैस हैं और इसके बॉटम पर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद है। वहीं, डिवाइस के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेंसर Hasselblad ब्रांडिंग के साथ प्लेस्ड है। फोन के बॉटम में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट व स्पीकर ग्रिल मौजूद है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए OnePlus 10T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।
OnePlus 10T के बॉक्स में क्या मिलेगा
- इस फोन में 160W SUPERVOOC Power Adapter के साथ Type-C Cable
- क्विक स्टार्ट गाइड
- वैलकम लेटर
- सेफ्टी इनफोर्मेशन और वारंटी कार्ड
- स्क्रीन प्रोटेक्टर (pre-applied) और प्रोटेक्टिव केस
- सिम ट्रे इजेक्टर
OnePlus 10T के स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स
डिसप्ले: OnePlus 10T में कंपनी की ओर से 6.7-इंच FHD+ display दिया गया है जो कि 120 Hz refresh rate से लैस है। वहीं, डिसप्ले की पीक ब्राइटनेस 950 nits, रिजोल्यूशन 2412 x 1080 (394 पिक्सल प्रति इंच), आस्पेक्ट रेशियो 20.1:9 और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। इसके अलावा OnePlus 10T’s डिसप्ले एडेप्टिव रिफ्रेश रेट (120 Hz / 90 Hz / 60 Hz adaptive) के साथ आती है। इतना ही नहीं OnePlus 10T का डिसप्ले HDR10+ सर्टिफाइड है जिससे तस्वीरों में कलर काफी अच्छा आता है।
डिसप्ले में फीचर के तौर पर Eye Comfort, Image Sharpener, Video Color Enhancer Screen Color Mode,, Auto Brightness, Manual Brightness, Screen Color, Temperature Bright, HDR Video Mode, Dark Mode और Vibrant Color Effect Pro दिया गया है।
प्रोसेसर और रैम/ स्टोरेज: इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने OnePlus 10T में लेटेस्ट Snapdragon 8+ Gen 1 Mobile Platform दिया है। आपको बता दें कि Snapdragon 8 Gen 1 में पिछले साल के स्नैपड्रैगन 888 SoC की तुलना में चार गुना फास्ट AI परफॉर्मेंस देता है।. इतना ही नहीं, इस प्रोसेसर का ग्राफिक्स 30 प्रतिशत फास्ट और 25 प्रतिशत ज्यादा पावर एफिशिएंट है। वहीं, Snapdragon 8 Gen 1 कंपैटिबल नेटवर्क पर 10 गीगाबिट डाउनलोड स्पीड देने वाला दुनिया का पहला 5जी मॉडम- RF सॉल्यूशन है।
इसके अलावा OnePlus 10T में 16 GB तक की LPDDR5 RAM और 256 GB तक की UFS 3.1 two-lane storage2 दी गई है। मेमोरी ऑप्टिमाइजेशन के साथ वनप्लस 10T 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ यूजर्स लगभग 35 से अधिक एप्लिकेशन को एक साथ चला कर सकते हैं।
कैमरा: OnePlus 10T के बैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के रियर पर Aperture: f/1.8 के साथ 50MP Sony IMX766 प्राइमरी OIS सपोर्ट कैमरा, Aperture: f/2.2 के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें Aperture: f/2.2 के साथ 16MP का फ्रंट-फेसिंग स्नैपर है।
कैमरा विशेषताओं की बात करें तो इस फोन के कैमरा में नाइटस्केप 2.0, अल्ट्रा एचडीआर, स्मार्ट दृश्य पहचान पोर्ट्रेट मोड, प्रो मोड, लंबा एक्सपोजर ड्यूल-व्यू वीडियो सुधार, ब्रीनो स्कैन और मूवी मोड जैसे फीचर्स हैं।
बैटरी: 150W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन में 4,800mAh की बैटरी है। हालांकि, आपको बॉक्स के अंदर एक 160W का चार्जर मिलेगा, जो OnePlus के अनुसार, OnePlus 10T को 19 मिनट में पूरी तरह से चार्ज कर देगा।
ऑपरेटिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी फीचर: कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, 5जी सेल्युलर नेटवर्क और डुअल-स्टीरियो शामिल हैं। इसके अलावा फोन Android 12-आधारित OxygenOS 12.1 स्किन पर कार्य करता है। साथ ही OnePlus ने OnePlus 10T के लिए तीन प्रमुख OS अपडेट और चार साल के सुरक्षा अपडेट का वादा करता है।
OnePlus 10T का प्राइस और सेल
भारत में OnePlus 10T की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है और इसे अगस्त से Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। इच्छुक खरीदार हैंडसेट को दो कलर ऑप्शन: मूनस्टोन ब्लैक और जेड ग्रीन में खरीद सकेंगे। वहीं, यह तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। डिवाइस के 8GB/128GB की कीमत 49,999 रुपये, 12GB/256GB की कीमत 54,999 रुपये और 16GB/256GB की कीमत 59,999 रुपये है।
OnePlus 10T Review
OnePlus 10T को ICICI और SBI बैंक कार्ड से खरीदने पर यूजर्स 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस हिसाब से 8GB/128GB यूनिट की इफेक्टिव कीमत 44,999 रुपये, 12GB/256GB मॉडल के की कीमत 49,999 रुपये और 16GB/256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये हो जाएगी।