50MP Camera और 6GB RAM के साथ सस्ता OPPO A58 इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

ओपो ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OPPO A58 4G लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन अटरेक्टिव लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है जिनमें 6GB RAM, MediaTek Helio G85 प्रोसेसर और 50MP Camera शामिल है। इस नए ओपो मोबाइल के प्राइस सहित फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की सभी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO A58 4G प्राइस

ओपो ए58 4जी फोन फिलहाल सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल में 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। यह ओपो फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध रहेगा जहां से इसे Black और Green कलर में खरीदा जा सकेगा।

OPPO A58 4G स्पेसिफिकेशन्स

Screen6.72″ FHD+ 90Hz
ProcessorMediaTek Helio G85
Memory6GB RAM + 128GB Storage
OSAndroid 13 + ColorOS 13.1
Camera50MP Rear + 8MP Front
Battery5,000mAh battery
Charging33W SuperVOOC Charging

स्क्रीन : ओपो ए58 4जी फोन में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्लयूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर : यह ओपो मोबाइल 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी52 जीपीयू मौजूद है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जो एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा एफ/2.4 अपर्चर 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो ए58 4जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है जो मिनटों में इसे 50 प्रतिशत से अधिक चार्ज कर देती है।

अन्य फीचर्स : नए ओपो मोबाइल फोन में 3.5एमएम जैक, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सहित अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मिल जाते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here