
Honor ब्रांड इंडिया आने के लिए तैयार हो रहा है। आने वाले हफ्तों में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर देगी जिसकी शुरूआत Honor 90 से होगी। वहीं दूसरी ओर कंपनी का एक नया मोबाइल फोन Honor X6a ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है। MediaTek Helio G36 प्रोसेसर और 6GB RAM की पावर से लैस इस ऑनर स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
Honor X6a स्पेसिफिकेशन्स
- 6.56″ 90Hz display
- MediaTek Helio G36
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 50MP Rear Camera
- 5,200mAh Battery
स्क्रीन : ऑनर एक्स6ए में 720 x 1612 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।
प्रोसेसर : Honor X6a को एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया गया है जो मैजिकओएस 7.1 के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी36 आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। यह फोन 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।
बैटरी : पावर बैकअप के लिए Honor X6a में 5,200एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने अपना नया मोबाइल 22.5वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है।
कनेक्टिविटी : ऑनर एक्स6ए 4जी फोन है जिसमें डुअल सिम के साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाईप सी पोर्ट तथा एनएफसी जैसे फीचर्स मौजूद है।
अन्य फीचर्स : Honor X6a में सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं इस फोन में 3.4एमएम ऑडियो जैक भी मिल जाता है।
Honor X6a प्राइस
ऑनर एक्स6ए को यूके में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इनमें 4जीबी रैम और 6जीबी रैम मैमोरी दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। इस फोन की शुरूआती कीमत GBP 129 है जो भारतीय करंसी अनुसार 13,500 रुपये के करीब है। Honor X6a ने यूके में Midnight Black, Sky Silver और Cyan Lake कलर में एंट्री ली है।











