50MP Camera और 12GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च हुआ OPPO A58 4G फोन, 13 हजार के करीब है प्राइस

Join Us icon
Highlights

  • फोन इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ है।
  • यह 6जीबी वचुर्अल रैम से लैस है।
  • इसमें 33W SUPERVOOC मिलती है।

ओपो ने ग्लोबल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एक नया स्मार्टफोन OPPO A58 4G लॉन्च किया है। यह ओपो मोबाइल इंडोनेशियन बाजार में उतारा गया है जो 6GB RAM और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर की पावर से लैस है। ओपो ए58 4जी फोन के इंडिया लॉन्च की स्थिति अभी साफ नहीं हुई है लेकिन इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO A58 4G स्पेसिफिकेशन

  • 6.72″ FHD+ Screen
  • 50MP Rear Camera
  • 12GB RAM (6GB+6GB)
  • MediaTek Helio G85
  • 33W Fast Charging
  • 5,000mAh Battery

डिस्प्ले : ओपो ए58 4जी फोन में 2400×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 550निट्स ब्राइटनेस तथा 391पीपीआई जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए7 बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है। इसी तरह ओपो ए58 4जी फोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर : OPPO A58 4G एंडरॉयड 13 आधारित कलरओएस 13.1 पर लॉन्च हुआ है। इसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें माली जी52 जीपीयू मौजूद है।

रैम मैमोरी : ओपो ने अपने नए स्मार्टफोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है। इस फोन में 6जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो फिजिकल 6जीबी रैम के साथ मिलकर इसे 12जीबी रैम की पावर प्रदान कर देती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए इस ओपो मोबाइल में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 33वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

अन्य फीचर्स : ओपो ए58 4जी फोन में डुअल सिम के साथ ही Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, USB Type-C, 3.5mm Jack, NFC और IPX4 रेटिंग जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

OPPO A58 4G प्राइस

इंडोनेशिया में ओपो ए58 4जी फोन को सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है जो 6जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत IDR 2,500,000 है जो इंडिया करंसी अनुसार 13,500 रुपये के करीब है। कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन को Shining Black और Luminous Green कलर में मार्केट में उतारा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here