50MP Camera और 8GB RAM के साथ आया Samsung Galaxy A24, यहां देखें फुल स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि कंपनी टेक मंच पर अपनी ‘ए’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया मोबाइल फोन Samsung Galaxy A24 लॉन्च करने वाली है। वहीं आज इस लो बजट स्मार्टफोन पर से पर्दा उठाते हुए सैमसंग ने इसे ऑफिशियली पेश कर दिया है। गैलेक्सी ए24 सबसे पहले वियतनाम में पेश किया गया है जिसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी ए24 की स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A24 स्मार्टफोन 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है जिसके तीन किनारे बेजल लेस हैं तथा नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। डिस्प्ले के उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। यह फोन स्क्रीन 1000निट्स ब्राइटनेस, 16एम कलर सपोर्ट करती है।
यह सैमसंग फोन एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में मौजूद चिपसेट की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। Samsung Galaxy A24 8जीबी तक की रैम और 128जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसमें 1टीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi 13 Ultra हुआ लॉन्च, देखें इसके एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A24 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।
Samsung Galaxy A24 एक 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। इस फोन में 3.5एमएम जैक के साथ एनएफसी व अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां यह स्मार्टफोन साईड फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस सैमसंग फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी ए24 वेरिएंट व प्राइस
Samsung Galaxy A24 को वियतनाम में दो मैमोरी वेरिएंट्स में पेश किया गया है। फोन के बेस मॉडल में जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोेरेज दी गई है वहीं बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी ने अभी इस मोबाइल की कीमत को पर्दे में ही रखा है तथा आने वाले दिनों में गैलेक्सी ए24 और कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।