50MP Selfie कैमरा वाला फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्यों है यह मोबाइल दूसरे स्मार्टफोंस से खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/acer-smartphone-launch-date.jpg

लैपटॉप बनाने वाली कंपनी एसर मोबाइल मार्केट में कूद पड़ी है। एसर ब्रांड के पहले स्मार्टफोन Acer Super ZX और Acer Super ZX Pro इंडिया में लॉन्च हो गए हैं। लो बजट फोन सुपर ज़ेडएक्स की डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है। वहीं मिड बजट सेग्मेंट में आए एसर सुपर ज़ेडएक्स प्रो की जानकारी आगे देख सकते हैं। यूं तो कई अन्य मोबाइल ब्रांड भी अपने फोन को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च चुके हैं, लेकिन Super ZX Pro इसलिए खास है क्योंकि यह Laptop ब्रांड Acer का पहला मोबाइल है और इसका प्राइस भी 20 हजार रुपये से कम है।

Acer Super ZX Pro स्पेसिफिकेशन्स

स्क्रीन : एसर सुपर ज़ेडएक्स प्रो 5जी फोन 6.67-इंच की पंच होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फुलएचडी+ रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1000निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

प्रोसेसर : Acer Super ZX Pro एंड्रॉयड फोन है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। गौरतलब है कि यह मोबाइल सीपीयू नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना है जो गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

बैक कैमरा : यह एसर स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर के साथ मिलकर काम करता है।

फ्रंट कैमरा : लैपटॉप बनाने वाली कंपनी एसर का मोबाइल फोन सेल्फी के मामले में भी खास है। ब्रांड ने भारतीय मोबाइल यूजर्स को समझते हुए अपने पहले स्मार्टफोन को ही तगड़े 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ पेश किया है। यह OmniVision OV50D लेंस है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को बेहतरीन बनाने में मदद करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Acer Super ZX Pro में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इन दिनों 7,000mAh से भी ज्यादा पावर वाले फोन आ रहे हैं, ऐसे में एसर फोन की बैटरी कैपेबिलिटी कुछ कम नजर आती है। बहरहाल फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए सुपर ज़ेडएक्स प्रो 5जी फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स : यह एसर स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आया है जो इसे पाने की फुहारों से बचाने में मदद करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ के साथ Wi-Fi 6 मिल जाता है। वहीं मनोरंजन के लिए Dolby Atmos डुअल स्पीकर दिए गए हैं। यह मोबाइल फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

Acer Super ZX PRO प्राइस

इस एसर स्मार्टफोन सुपर ज़ेडएक्स प्रो 5जी की कीमत 17,990 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने अभी फोन के सभी वेरिएंट्स तथा उनकी कीमत पर से पर्दा नहीं उठाया है। Acer Super ZX PRO की सेल आने वाली 25 अप्रैल से होगी तथा इसे शॉपिंग साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। अन्य मॉडल्स की कीमत सामने आते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।