इन 52 Chinese App को सुरक्षा एजेंसियों ने बताया बेहद खतरनाक, तुरंत करें ​डिलीट

Join Us icon

इंडो-चाइना बॉर्डर पर तनातनी का माहौल है। चीनी सैनिको के साथ हुई एक हिसंक झड़प में हमारे देश के 20 जवान शहीद हो चुके है। चीन ने देश की सीमा पर तो अड़ियल रवैया अपनाया ही हुआ है वहीं अब खबर आ रही है कि चीन देश के अंदर भी लोगों की प्राइवेसी पर सेंध लगा रहा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने रेड अलर्ट जारी करते हुए 52 मोबाइल एप्लिकेशन्स की लिस्ट सरकार के साथ शेयर की है और उन्हें जल्द से जल्द ब्लॉक करने के लिए कहा है। Indian intelligence agencies की मानें तो ये ऐप्स भारतीयों के डाटा चोरी कर चीन में भेज रही है और देश की जासूसी कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये खबर सामने आई है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को 52 ऐसी मोबाइल एप्लिकेशन्स की जानकारी मिली है जो इंडियन्स का डाटा चोरी कर रही है। इस ऐप्स के यूज़ का खतरनाक बताते हुए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भारत सरकार को लिस्ट सौंपी गई है और कहा गया है कि, या तो इन ऐप्स को पूरी तरह से देश में ब्लॉक कर दिया जाए या फिर इस ऐप्स के यूज़ को लेकर नई गाइडलाइन्स बनाई जाए। एजेंसियों का कहना है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है और से बड़े पैमाने पर डाटा को चोरी कर बाहर भेज रही है।

52-chinese-mobile-app-dangerous-for-use-in-india-intelligence-agencies-warn-to-delete-see-complete-list-here

इन 52 ऐप्स पर उठे हैं सवाल :

TikTok, Vault-Hide, Vigo Video, Bigo Live, Weibo

WeChat, SHAREit, UC News, UC Browser

BeautyPlus, Xender, ClubFactory, Helo, LIKE

Kwai, ROMWE, SHEIN, NewsDog, Photo Wonder

APUS Browser, VivaVideo- QU Video Inc

Perfect Corp, CM Browser, Virus Cleaner (Hi Security Lab)

Mi Community, DU recorder, YouCam Makeup

Mi Store, 360 Security, DU Battery Saver, DU Browser

DU Cleaner, DU Privacy, Clean Master – Cheetah

CacheClear DU apps studio, Baidu Translate, Baidu Map

Wonder Camera, ES File Explorer, QQ International

QQ Launcher, QQ Security Centre, QQ Player, QQ Music

QQ Mail, QQ NewsFeed, WeSync, SelfieCity, Clash of Kings

Mail Master, Mi Video call-Xiaomi, Parallel Space

प्राप्त जानकारी अनुसार इंटेलिजेंस एजेंसियों की चेतावनी के बाद इस प्रस्ताव का समर्थन नेशनल सिक्यॉरिटी काउंसिल सेक्रेटिएट ने भी किया है, जिसके बाद इन सभी 52 मोबाइल ऐप्स की जॉंच की जा रही है और डाटा चोरी से लेकर इनके यूज़ संबंधित मानकों को परखा जाएगा। याद दिला दें कि तकरीबन दो महीने पहले Zoom App के यूज़ पर भी सवालिया निशान खड़े हुए थे और डाटा सिक्योरिटी का मामला सुप्रीम कोर्ट जा पहुॅंचा था।

यह भी पढ़ें : भारत के स्मार्टफोन बाजार में कितनी है चीन की हिस्सेदारी, पढ़ें यह रिपोर्ट और दीजिए अपनी राय

गृह मंत्रालय ने हिदायत दी थी कि इस ऐप का यूज़ बंद कर देने में ही समझदारी है और इसे अपने फोन और लैपटॉप से डिलीट कर देना चाहिए। बताया गया था कि इस ऐप पर होने वाली वीडियो कॉलिंग हैक की जा सकती है और यूजर का पर्सनल डाटा चोरी किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ज़ूम ऐप यूज़ करने वाले 35 प्रतिशत से अधिक लोगों को डाटा चोरी होने का अनुमान है। Zoom App का सर्वर सीधे चीन से जुड़ा है और गंभीर बात यह है कि इस ऐप को देश के कई बड़े नेताओं ने भी यूज़ किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here