5G के बाद क्या बंद होगी 4G सर्विस! जानें क्या हुआ 3G का

Join Us icon

भारत में 5G सर्विस दस्तक देने वाली है। 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो कुछ ही दिनों में पूरी हो जाएगी और अगले महीने से इसे लेकर प्लान भी आने लगेंगे। एक बार जब 5G सर्विस शुरू हो गई तो फिर धीरे-धीरे पूरे देश में इस सेवा का विस्तार हो जाएगा। हालांकि फिलहाल इस सेवा को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। जैसे कि प्राइस क्या होगी, सिम कैसे मिलेगी और कब और कहां से शुरुआत होगी। परंतु इन सबसे हटकर एक और बड़ा ही मजेदार सवाल है कि जब भारत में 5G सर्विस आ जाएगी तो फिर 4G का क्या होगा? क्या 4G सर्विस बंद हो जाएगी या फिर चलती ही रहेगी? तो चलिए आज इन्हीं मजेदार सवालों का जवाब मैं आगे देता हूं लेकिन 4G का जवाब देने से पहले 3G पर चर्चा कर लेते हैं। क्योंकि 4G की कहानी यहीं से बनती है।

4G आने के बाद क्या हुआ 3G का?

आज जिस तरह की चर्चा 5G की है कभी ऐसी ही चर्चा 4G सर्विस के लिए हुआ करती थी और उससे पहले 3G को लेकर ऐसा ही क्रेज था। परंतु 4G सर्विस तो अभी है लेकिन 3G का क्या हुआ? कहां गए 3G फोन? भारत में फिलहाल कहां-कहां 3G सर्विस है और कौन से लोग इसका उपयोग कर रहे हैं? ऐसे कई सवाल उभर कर आते हैं। ऐसे में आपको बता दूं कि निजी क्षेत्र में 3G सर्विस का अंत हो गया है। मैंने निजी क्षेत्र ही क्यों कहा आप सोच सकते हैं! इसलिए कहा क्योंकि Airtel, VOdafone-Idea आईडिया जो कि अब VI हो चुका है जैसी निजी कंपनियों ने यानी की प्राइवेट कंपनियों ने अपनी 3G सर्विस बंद कर दी है। वहीं जियो के पास तो 3G की सर्विस कभी थी ही नहीं। कंपनी ने 4G के साथ ही भारत में दस्तक दिया था। इसे भी पढ़ें: 18 साल से कम उम्र वाले को अब नहीं मिलेगा Mobile SIM card, जानें और क्या कहता है सरकारी नियम

render of 3g text with a smartphone
render of 3g text with a smartphone

भारत में 3G सर्विस फिलहाल भारत सरकार उपक्रम BSNL के पास ही है। टेलीकॉम सेवा के लिए पूरे देश में 22 सर्किल बनाए गए हैं जिसमें से सिर्फ दिल्ली और मुंबई छोड़ कर बाकी सभी सर्किल में BSNL की सेवा है इनमें कंपनी 3G सर्विस ही मुहैया करा रही है। ऐसे में यदि आप 3G सर्विस पर शिफ्ट होना चाहते हैं तो BSNL के पास जाना होगा।

वहीं प्राइवेट कंपनियों की बात करें तो जहां तक हमारी जानकारी है Airtel ने 2019 में ही 3G सर्विस बंद करने की घोषणा कर दी थी। वहीं 2021 तक Vodafone-Idea आइडिया की 3G सर्विस पूरी तरह से बंद हो गई। हालांकि एक साथ पूरी सर्विस बंद नहीं की गई बल्कि धीरे-धीरे उसे बंद किया गया और इसके लिए ग्राहकों को सुचित भी किया गया था जिससे कि वे 4G नेटवर्क पर शिफ्ट हो जाएं। इन प्रक्रियाओं के बाद कंपनियों ने इस सर्विस को पूरी तरह से बंद कर दिया। क्योंकि 2G और 4G के साथ वे नेटवर्क पर अतिरिक्त भार वहन नहीं करना चाहते थे और 3G के सब्सक्राइबर भी ज्यादा नहीं बचे थे। ऐसे आज भारत में किसी भी निजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के पास 3G सर्विस नहीं बची है और जब सर्विस ही नही है तो धीरे—धीरे बाजार से 3G फोन भी गायब हो गए। इसे भी पढ़ें: 100 GB फ्री डाटा के साथ Jio दे रहा है 4G सिम वाला लैपटॉप, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें

5G के बाद 4G का क्या होगा?

3G का हाल तो हमने देख लिया अब बारी आती है कि 4G की। आपको बता दूं कि 4G सर्विस फिलहाल यहीं रहने वाली है। अभी इसे बंद नहीं किया जाएगा। क्योंकि 5G सर्विस आने और इसके विस्तार में अभी काफी समय लगने वाला है।

costly-5g-or-better-4g-network-this-is-a-big-question-for-the-indian-mobile-users
Photo Credit: firstpoint-mg.com

5G की नीलामी प्रक्रिया अभी शुरू हुई है। वहीं अभी इसे लॉन्च किया जाना बाकी है। लॉन्च भी होगा तो यह 4G की तरह पूरे देश में एक साथ नहीं आएगा। इसे धीरे—धीरे पेश किया जाएगा। छोटे गांव और कस्बों में आने में इसे अभी 2—3 साल का समय भी लग सकता है या हो सकता है कि वहां आए भी ना। इसे भी पढ़ें: 5G लॉन्च से पहले जानें Airtel की खास तैयारी, SIM, Plan और Speed सब मिलेगा टका-टक!

4G सर्विस का तेजी से प्रसार होने का कारण JIO था। अन्यथा यह सर्विस भी काफी समय लेने वाली थी। Airtel ने अपनी 4G सर्विस 2014 में ही लॉन्च कर दी थी। उसके बाद Vodafone नेे भी इस क्षेत्र में कदम रखा था। परंतु 2016 तक भी इनकी सर्विस कुछ चुने हुए शहरों तक ही उपलब्ध हो पाई थी और ज्यादातर यूजर्स को इसके बारे में पता भी नहीं था। परंतु 2016 में जियो ने पूरे भारत में फ्री सर्विस के साथ अपनी 4G नेटवर्क को रोलआउट कर दिया और यूजर्स को 4G की असली ताकत पता चला। स्टोर्स पर लंबी लाइन लगने लगी और Jio सिम के लिए वेटिंग शुरू हो गया। ऐसे में मजबूरी में Airtel और Vodafone-Idea जैसी कंपनियों को कम प्राइस के साथ अपनी 4G सर्विस पूरे भारत में शुरू करनी पड़ी।

परंतु इस बार न ही Jio और न ही कोई और कंपनी इतनी बड़ी जोखिम लेने वाली है। कोई भी ऑपरेटर पूरे देश में एक साथ 5G सर्विस लॉन्च नहीं करने वाला है। इसके साथ ही 5G सर्विस महंगी भी होने वाली है। शुरुआत में तो यह सर्विस आम जनता से दूर ही होगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि फिलहाल तो 4G सर्विस बंद नहीं होने वाली है। हां साल दो साल बात अगर 5G के यूजर्स आ जाएंगे और लोगों के हाथों में 5G फोन आ जाएगा तो इस सर्विस को बंद करने का विचार किया जा सकता है जैसा कि 3G सर्विस के साथ हुआ। मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां अतिरिक्त खर्च का वहन करना नहीं चाहेंगी और यूजर्स को नई तकनीक पर लाना चाहेंगी जिसके लिए वे पैसा बहा रही हैं। परंतु अभी यही कहा जा सकता है कि अभी ४G सर्विस है और आगे भी रहेगी।

Nokia will work in 2G segment to launch Feature phone in india after 4g smartphone JioPhone Next

2G सर्विस नहीं होगी बंद

सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि 3G बंद हो गई, 4G सर्विस बंद करने के पर हम लोग अभी से चर्चा कर रहे हैं और 5G के बारे में भी कुछ साल बाद ऐसी ही बातें करेंगे लेकिन 2G सर्विस को लाॅन्च हुए भारत में 25 साल से ज्यादा हो गए और आने वाले साल में भी यह सर्विस यही होगी। यह बंद नहीं होने वाली है। उसका कारण है कि भारत में आज भी फीचर फोन यूजर्स की संख्या काफी बड़ी है और भले ही यहां से ऑरेटर्स को रेवेन्यू कम मिले लेकिन नंबर बताने के लिए वे बहुत काम आते हैं और कोई भी ऑपरेटर उन्हें छोड़ना नहीं चाहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here