
5G Launch in India: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई यानी मंगलवार से शुरू होने वाली है, जिसमें कम से कम 4.3 लाख करोड़ रुपये के कुल 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को नीलामी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस नीलामी में Airtel, Reliance Jio, Vodafone Idea और Adani Group जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, 5G Auction से पहले भारत में 5G की शुरुआत को लेकर केंद्र सरकार ने हिंट भी दे दिया है कि मार्च 2023 तक इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसी को देखते हुए भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने कहा कि भारत की डिजिटल-फर्स्ट अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने के लिए कंपनी अपने शक्तिशाली नेटवर्क के साथ देश में 5जी कनेक्टिविटी को लाने में सबसे आगे रहेगी। ऐसे में यूजर्स के मन में यह सवाल आना लाजमी है कि Airtel 5G Launch कब होगा, Airtel 5G Sim कैसे मिलेगी, Speed क्या होगी, किसी नेटवर्क पर काम करेगा और Airtel 5G Plan क्या होगा। अपने इस आर्टिकल में हमने ये सारी जानकारी विस्तार से दी है।
Airtel 5G की खास बातें
- Airtel 5G इंडिया लॉन्च डेट
- Airtel 5G की स्पीड
- Airtel 5G नेटवर्क
- Airtel 5G सिम

Airtel 5G इंडिया लॉन्च डेट: जल्द मिलेगी गुड न्यूज
हाल ही में केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की ओर से वित्त वर्ष 2022-23 में 5G मोबाइल सर्विस शुरू की जा सकती है। इससे साफ है कि 5G नेटवर्क मार्च 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी दूसरी कंपनियों की तरह ही Airtel की ओर से ऑफिशियल तौर पर 5G नेटवर्क लॉन्च की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, सुनिल मित्तल ने अपने लेटेस्ट बयान में कहा देश में 5जी कनेक्टिविटी को लाने में सबसे आगे रहेगी, जिससे साफ है कि सबसे पहले 5जी सर्विस लॉन्च करने वाली कंपनियों में एयरटेल का नाम भी होगा। लेकिन, एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने कहा कि कंपनी 5जी के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे भी पढ़ें: 26 जुलाई को हो रहा 5G ऑक्शन, जानें कैसे मिलेगा 5G सिम, क्या होंगे प्लान और कौन करेगा पहले लॉन्च
परंतु हमें जो खबर मिली है कंपनी इसी साल अपनी 5जी सर्विस लॉन्च सकती है और कंपनी अपनी 5जी सर्विस का विज्ञापन अगले कुछ महीनों में बड़े तौर पर शुरू करने वाली है।
Airtel 5G की स्पीड
आपको याद दिला दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने हैदराबाद में 5G टेस्टिंग के दौरान नेअपने टवर्क 3Gbps (3,000Mbps) की फास्ट स्पीड हासिल की थी। वहीं, अगर इसकी तुलना Jio 5G की ट्रायल स्पीड से की जाए तो यह तीन गुना ज्यादा है। इस स्पीड की मदद से एक लंबी फिल्म को कुछ ही सेकेंड में डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, 5G आने के बाद असल स्पीड कम हो सकती है लेकिन इतना जरूर है कि यह 4जी स्पीड से लगभग 10 गुणा ज्यादा होगा।
Airtel 5G नेटवर्क: बड़ा है प्लान
मित्तल बता चुके हैं कि उनकी कंपनी पहली है जिसने भारत में 5जी क्लाउड गेमिंग अनुभव का प्रदर्शन किया और ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए 700 मेगाहर्ट्ज के बैंड का सफल परीक्षण किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान 700 मेगाहर्ट्ज बैंड पर दांव लगा सकती है। इसके साथ ही सब 6गीगाहर्ट्ज बैंड का भी उपयोग किया जा सकता है। रही बात तकनीक की तो फिलहाल जो उम्मीद है उसके अनुसार भारत में 5जी की एनएसए नेटवर्क तकनीक देखी जा सकती है।
Airtel 5G प्लान: महंगी होगी सर्विस
उम्मीद की जा रही है कि Airtel 5G के टैरिफ काफी हाई होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, कुछ समय पहले कंपनी के सीटीओ रणदीप सेखों कहा था कि यदि आप विश्व स्तर पर देखें, तो 5G और 4G टैरिफ के बीच कोई बड़ा अंतर नहीं है। ऐसे में यह उम्मीद जगी है कि भारत में 5जी प्लान 4जी टैरिफ के समान होंगे। परंतु कुछ माह पहले ही सुनील भारती मित्तल ने कहा था कि कंपनी आरपू को 600 रुपये के आसपास ले जाना चाहती है। हालांकि उस वक्त उन्होंने 5जी का जिक्र नहीं किया था लेकिन आप उम्मीद कर सकते हैं कि आरपू यानी ऐवरेज रेवेन्यू पर यूजर को उपर ले जाने में 5जी ही सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। अर्थात आप अब महंगी सर्विस के लिए तैयार रहेंं। इसे भी पढ़ें: Jio 5G कब होगा लॉन्च, क्या होंगे प्लान, कैसे मिलेगी SIM और कितना होगा Price, जानें
Airtel 5G SIM
वहीं, Airtel 5G SIM को लेकर भी फिलहाल यह साफ नहीं है कि 5G Network के टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को नए सिम कार्ड उपलब्ध कराएगी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि 5जी नेटवर्क को एक्सेस करने के लिए किसी नए सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। 5जी स्मार्टफोन में 4जी से 5जी नेटवर्क एक्सेस किया जा सकेगा।
गौरतलब है कि इस साल डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने जानकारी दी थी कि भारत में 5G रोलआउट के बाद इंडिया के 13 शहरों में पहले 5G सर्विस मिलेगी। 2022 में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सबसे पहले 5G सर्विस मिलेंगी। हालांकि, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन ने ऑफिशियली यह नहीं बताया है कि कौन-सा टेलीकॉम ऑपरेटर देश में 5जी सर्विस को कमर्शियली सबसे पहले रोल आउट करेगा। लेकिन, 5G ऑक्शन के कुछ समय बाद यह भी साफ हो जाएगा।
























