
5G launch in India: 1 अक्टूबर से शुरु होने वाले इंडियन मोबाइल कांग्रेस (Indian Mobile Congress) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narender Modi) सांकेतिक रूप से 5जी सेवा की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले IMC के दौरान Reliance Jio, Vodafone Idea और Airtel अपने 5G का एक्सपीरियंस कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं, इन सबसे पहले Delhi’s Indira Gandhi International Airport (india’s busiest and largest airport) अब 5G-ready हो गया है। इसका मतलब है कि आप जल्द ही मोस्ट एडवांस्ड मोबाइल सर्विस का अनुभव टर्मिनल पर ले पाएंगे।
5G SIM Card और 5G Mobile की होगी जरूरत
अधिकारियों ने घोषणा की कि 5G SIM card के साथ 5G-enabled smartphone ले जाने वाले यात्री Domestic Departure pier और International Arrival Baggage area के Terminal 3 से Multi-Level Car Parking (MLCP) तक 5G का अनुभव ले पाएंगे। इसे भी पढ़ें: खुशखबरी: 4G SIM पर ही मिलेगी Airtel की 5G Service
आपको बता दें कि टर्मिनल 3 की 5जी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। फिलहाल, कुछ ही टीएसपी को अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए यह नई 5जी नेटवर्क सेवा प्राप्त हुई है, लेकिन आने वाले हफ्तों में अन्य के जुड़ने की संभावना है।
50 गुना फास्ट होगी स्पीड
इसके अलावा, जीएमआर एरोसिटी दिल्ली के जीएमआर स्क्वायर पर 5जी नेटवर्क का अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। एक 5G नेटवर्क यात्रियों को डाटा गति प्रदान करेगा जो वर्तमान वाई-फाई तकनीक की तुलना में 20 गुना तेज या वर्तमान मोबाइल डेटा संचार नेटवर्क की तुलना में 50 गुना तेज है।
Delhi International Airport Limited (DIAL) के अनुसार एयरपोर्ट्स पर बैंडविड्थ की मांग में भी वृद्धि देखी गई है। वहीं स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे गैजेट्स के उपयोग के लिए नेटवर्क में फास्ट स्पीड की मांग की जा रही है। इसे देखते हुए IGI एयरपोर्ट 5G के लिए तैयार किया गया है। इसे भी पढ़ें: 5G Plans Price: 5जी सर्विस यूज करने के लिए कितनी ढीली होगी आपकी जेब, जानें यहां

इन 13 शहरों में 2022 में सबसे पहले मिलेगी 5G सर्विस
आपको याद दिला दें कि इस साल डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने जानकारी दी थी कि भारत में 5G रोलआउट के बाद इंडिया के 13 शहरों में पहले 5G सर्विस मिलेगी। 2022 में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सबसे पहले 5G सर्विस मिलेंगी।




















