7,300mAh बैटरी वाले Vivo T4 5G फोन की फोटो लॉन्च से पहले ही आई सामने, लुक और डिजाइन का हुआ खुलासा

Join Us icon

वीवो बता चुकी है कि वह भारतीय बाजार में अपना नया ‘टी’ सीरीज स्मार्टफोन Vivo T4 5G पेश करने वाली है। फिलहाल कंपनी की ओर से फोन लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की गई है। लेकिन 91मोबाइल्स को वीवो टी4 5जी फोन की एक्सक्लूसिव फोटो और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी प्राप्त हो गई है। यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन देखने में कैसा होगा और देश में कब तक सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है ​इसकी फुल डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4 इमेज (लीक)

  • 91मोबाइल्स द्वारा शेयर की गई वीवो टी4 की फोटो में फोन का बैक पैनल दिखाया गया है।
  • इस फोन में सर्किलनुमा रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ऐसा डिजाइन हम नए Vivo X series फोन में देख चुके हैं।
  • बैक कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं जिनके साथ रिंग लाइट/ओरा लाइट भी मौजूद रहेगी।
  • फोटो में Vivo T4​ के राइट फ्रेम पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन ​दिया गया है। यह राउंड कॉर्नर वाला फोन है।
  • रिपोर्ट के अनुसार यह वीवो 5जी फोन Emerald Blaze और Phantom Grey कलर में लाया जाएगा।

Vivo T4 कब लॉन्च होगा (लीक)

रिपोर्ट के मुताबिक वीवो टी4 5जी फोन इसी महीने भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी द्वारा हालांकि अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के बिनाह पर बताया गया है कि य​ह Vivo 5G Phone अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लॉन्च हो सकता है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर वीवो टी4 का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जो दर्शाता है कि फोन की सेल इसी प्लेटफॉर्म पर होगी। फोन प्राइस 20 हजार रुपये के करीब रहने की उम्मीद है।

Vivo T4 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 7,300mAh Battery
  • 90W fast charging
  • 32MP Selfie Camera
  • 50MP Rear Camera
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
  • 6.67″ FHD+ 120Hz AMOLED Display

बैटरी : वीवो टी4 की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बड़ी बैटरी होगी। लीक में सामने आया है कि यह वीवो फोन तगड़ी 7,300एमएएच बैटरी सपोर्ट करेगा। वहीं इस ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।

परफॉर्मेंस : Vivo T4 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर पेश किया जा सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

डिस्प्ले : लीक के अनुसार वीवो टी4 5जी फोन 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन पर लॉन्च होगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले होगी जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया जाएगा। इस वीवो 5जी फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo T4 में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here