
जून महीने में हुआवई ने अपनी ‘नोवा 16’ सीरीज को पेश करते हुए चार स्मार्टफोन Huawei Nova 16, Nova 16z, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra चीन में लॉन्च किए थे। अब कंपनी इसी सीरीज का एक और नया मॉडल Huawei Nova 16 SE भी लेकर आ रही है। हुआवई नोवा 16 एसई 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह मोबाइल भी चीन में लॉन्च होगा जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा।
Huawei Nova 16 SE लॉन्च डिटेल
हुआवई नोवा 16 एसई 5 अगस्त को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी चाइना में एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से Huawei Nova 16 SE टेक मंच पर पेश किया जाएगा। इसी दिन नए स्मार्टफोन के साथ कंपनी चीन में MPV Car, MateBook Fold, MateBook Pro S, MatePad Pro और Smart TV भी लेकर आएगी। चाइना में यह लॉन्च ईवेंट दोपहर के 2 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे इंडियन टाइम के मुताबिक 12 बजे से लाइव देखा जा सकेगा।
Huawei Nova 16 SE स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि हुआवई नोवा 16 एफई 5जी फोन HarmonyOS 6.1 पर लॉन्च किया जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Kirin 8020 चिपसेट दिया गया है। यह 7नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.28गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि Huawei Nova 16z को भी इसी प्रोसेसर पर लाया गया था।
Huawei Nova 16 SE बड़ी बैटरी वाला फोन है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 8500mAh बैटरी गई है। गौरतबल है कि यह नोवा 16 सीरीज का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
हुआवई नोवा 16 एफई 5जी फोन को 6.84-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जिसे 1.5K रेजोल्यूशन वाले AMOLED पैनल पर पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि Huawei Nova 16 SE की स्क्रीन पर 8000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा। वहीं मोबाइल में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
Huawei Nova 16 SE 5G में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए 50MP RYYB कैमरा दिया जाएगा। कंपनी इस मोबाइल को 3D प्रीमियम डिजाइन पर लेकर आ रही है और इस अपकमिंग 5जी फोन में BeiDou Satellite Image Messaging दिए जाने की पुष्टि भी ब्रांड द्वारा कर दी गई है। हुआवई के मोबाइल नोवा 16 एसई की फुल स्पेक्स डिटेल्स 5 अगस्त को सामने आ जाएगी।









