
लावा ने पिछले साल Lava Shark 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल सिर्फ 7,999 रुपये की कीमत पर लाया गया था। अब कंपनी इसी मोबाइल का सक्सेसर Lava Shark 2 5G लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि लावा शार्क 2 5जी इसी महीने इंडिया में लॉन्च होगा। यह भी एक लो बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत 15,000 रुपये से कम रखी जाएगी।
15000 से कम का 5G फोन
Lava Shark 2 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म हो गया है। प्रैस विज्ञप्ति शेयर करते हुए कंपनी ने बता दिया है कि यह मोबाइल मई महीने में भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। भारतीय मोबाइल ब्रांड लावा इंटरनेशनल द्वारा जानकारी दी जा चुकी है कि लावा शार्क 2 5जी फोन 15,000 रुपये के सेग्मेंट में लाया जा रहा है। उम्मीद कर सकते हैं कि इस लावा 5जी फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये या फिर 14,499 रुपये रखी जा सकती है।
बताते चलें कि पिछले साल लॉन्च हुए Lava Shark 5G फोन को सिर्फ 7,999 रुपये में लाया गया था जिसमें 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज दी गई थी। बीते दिनों सभी मोबाइल कंपनियों ने अपने स्मार्टफोंस की कीमतें बढ़ाई हैं और इसी प्राइस हाइक के बाद लावा शार्क 5जी फोन का प्राइस बढ़कर 10,499 रुपये हो चुका है। अपकमिंग लावा 5जी फोन शार्क 2 की कीमत इससे 2-3 हजार रुपये अधिक रखी जा सकती है।
Lava Shark 2 5G की स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से कंफर्म कर दिया गया है कि लावा शार्क 2 5जी फोन को 6.75-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया गया जाएगा। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले हो सकती है जिसपर कंपनी 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश कर सपोर्ट देगी। 15 हजार से कम के 5जी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट यूजर्स को स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। उम्मीद कर सकते हैं कि यह मोबाइल एचडी+ रेजोल्यूशन पर लाया जाएगा और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए एक्स्ट्रा ग्लास लेयर भी चढ़ाई जा सकती है।
कंपनी की ओर से लावा शार्क 2 5जी मोबाइल में दिए जाने वाले प्रोसेसर का खुलासा तो नहीं किया गया है लेकिन ब्रांड की मानें तो यह फोन 5,00,000 से ज्यादा का AnTuTu score अचीव कर सकता है। कंफर्म तो नहीं है लेकिन यह मोबाइल Unisoc या फिर Dimensity 6 सीरीज चिपसेट पर लाया जा सकता है। वहीं इंडियन मार्केट में इसे 4GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 128GB या 256GB स्टोरेज मिल सकती है।

Lava Shark 2 5G फोन की बैटरी कैपेसिटी तो कंपनी की ओर से अभी शेयर नहीं की गई है। लेकिन लावा का कहना है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन में 13 घंटे से भी ज्यादा का YouTube playback प्लेबैक टाइम मिल सकता है। बताते चलें कि लावा शार्क 5जी फोन को ब्रांड द्वारा 5000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया था और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई थी। अपकमिंग 5जी फोन लावा शार्क 2 में यूजर्स को IP64 रेटिंग भी मिलेगी जो मोबाइल को धूल और पानी से बचाने में मदद करेगी।
अगर लावा शार्क 5जी फोन की ही बात करें तो इसे Unisoc T765 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया था जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिला था। इस स्मार्टफोन में 6.75-इंच की एचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई थी जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट और 2.5D ग्लास की प्रोटेक्शन मिली थी। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP54 रेटिंग दी गई थी। फोटोग्राफी के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया था।













