9020mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की इंडिया प्राइस रेंज और लॉन्च डेट लीक! मिड बजट में आएगा ये 5G फोन

Join Us icon

आइकू ने मार्च महीने में iQOO Z11x 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 7200mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर के साथ 18,999 रुपये में लाया गया था। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का नया मोबाइल iQOO Z11 5G भारत में लॉन्च करने जा रही है। ताजा लीक में जानकारी मिली है कि आइकू ज़ेड11 जून महीने के फर्स्ट हाफ में इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

iQOO Z11 5G इंडिया लॉन्च की जानकारी टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई है। लीक के अनुसार यह आइकू स्मार्टफोन अगले महीने भारतीय बाजार में उतारा जाएगा जिसे 15 जून के आस-पास इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। लीक की मानें तो यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा जिसे 30,000 रुपये की रेंज में इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

आइकू ज़ेड11 5जी फोन चीन और ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। चाइना में इसे MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट लाया गया था जबकि ग्लोबल मार्केट में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर पेश किया गया है। लीक के अनुसार भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले iQOO Z11 5G फोन को भी स्नेपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं ग्राफिक्स के ​लिए इसमें Adreno 810 GPU मिल सकता है।

iQOO Z11 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 2160Hz PWM डिमिंग और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन का ग्लोबल मॉडल 144Hz रिफ्रेश रेट और चाइना मॉडल 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इंडिया में इस 5जी फोन को 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर पेश किया जा सकता है।

पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 9,020एमएएच बैटरी दी गई है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। यह आइकू फोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ ही IP68 + IP69 रेटिंग भी मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए आइकू ज़ेड11 के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल बोका लेंस दिया गया है। चीन में iQOO Z11 16MP सेल्फी सेंसर और ग्लोबल मार्केट में 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आया है। यानी भारतीय मोबाइल यूजर्स को यह 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ मिल सकता है।

iQOO Z11x

iQOO Z11x 5G फोन की बात करें तो इसका स्टार्टिंग प्राइस 22,999 रुपये है जिसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मिलती है। वहीं 8GB RAM + 256GB मेमोरी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये हो चुकी है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए के लिए इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

आइकू ज़ेड11एक्स 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 7200mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी स्क्रीन दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। यह IP68 और IP69+ रेटिंग वाला 5जी फोन है। यह डिवाइस एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है जिसमें दो जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here