6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन होने वाला है इंडिया में लॉन्च, Pova 8 Pro हुआ BIS पर लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/Pova-8-Pro-camera.jpg

Pova 8 5G फोन पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था और अब कंपनी इसका ‘प्रो’ वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। Pova 8 Pro 5G फोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च हो सकता है। Tecno की ओर से हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह मोबाइल इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर लिस्ट हो गया है। बीआईएस लिस्टिंग किसी फोन के इंडियन मार्केट में आने की एंट्री ​टिकट होती है यानी पोवा 8 प्रो भी भारत में पेश होने वाला है।

Pova 8 Pro 5G इंडिया लॉन्च डिटेल

पोवा 8 प्रो 5जी फोन को BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स पर सर्टिफाइड कर दिया गया है। यहां स्मार्टफोन LK7 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। पाठकों को बता दें कि बीआईएस भारत सरकार की नेशनल स्टैंडर्ड बॉडी है जो इंडियन मार्केट में उपलब्ध होने वाले प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रमाणन सुनिश्चित करती है। साधारण शब्दों में कहें तो स्मार्टफोन को भारत में बेचने के लिए BIS मिलना जरूरी है। अब Pova 8 Pro की बीआईएस पर स्पॉट करने के बाद माना जा सकता है कि यह फोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।

Pova 8 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स

पोवा 8 प्रो ग्लोबल मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है जो MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट पर काम करता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Arm Mali-G615 MC2 जीपीयू लगाया गया है। पोवा 8 प्रो में एंड्रॉयड 16 आधारित HiOS 16 दिया गया है।

Pova 8 Pro 5G फोन में 2644 x 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसे HyperLux AMOLED स्क्रीन का नाम दिया है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 4500निट्स पीक ब्राइटनेस और 2592हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए पोवा 8 प्रो 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony LYTIA 700C सेंसर है जो 8 मेगापिक्सल Ultrawide कैमरा के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन में 6500एमएएच बैटरी दी गई है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। कंपनी ने इसमें सेल्फ-रिपेयरिंग बैटरी टेक्नोलॉजी दी है जो ब्रांड के मुताबिक हर 200 चार्ज पूरे करने के बाद अपनी बैटरी हेल्थ 1% रिस्टोर सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

इस फोन को IP69K रेटिंग प्राप्त है जो डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देती है। बताते चलें कि पोवा 8 प्रो के बैक पैनल पर अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले लगी है जिसे रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ फिट किया गया है। इसमें 177 LED मौजूद हैं जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है। इस छोटी स्क्रीन पर टाइम के साथ ही कई तरह के ऐनिमेशन भी चलाए जा सकते हैं। ये कस्टमाइज़ेबल लाइट्स हैं जो 49 तरह के एनिमेशन दिखा सकती है।