realme 16 इंडिया में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP Selfie कैमरा के साथ है आर्कषक डिजाइन

Join Us icon

realme 16 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है। realme 16 Pro और realme 16 Pro+ के बाद यह सीरीज का तीसरा मॉडल बनकर आया है। लुक और डिजाइन के मामले में कंपनी ने इसे सीरीज के प्रो मॉडल्स से अलग रखा है जो इसका मेन अट्रैक्शन माना जा सकता है। इसकी बैक लुक कुछ हद तक iPhone Air जैसी है। नए रियलमी 16 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो रियलमी 16 5जी फोन को Selfie Mirror के साथ लाया गया है। फोन के रियर कैमरा सेटअप में ही यह छोटा का शीशा यानी मिरर लगा है। यानी इस मिरर को देखकर ही मोबाइल के हाई मेगापिक्सल बैक कैमरा से ही सेल्फी खींची जा सकती है। यह रियल कैमरा मॉड्यूल बैक पैनल पर उपरी ओर हॉरिजॉन्टल शेप में लगाया गया है।

realme 16 को कंपनी ने IP69 Pro रेटिंग के साथ पेश किया है। यह फोन को डस्ट व वॉटर के साथ ही कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन भी देती है। ब्रांड का दावा है कि यह मोबाइल 0.5 मीटर पानी में लगातार 60 दिनों तक पड़ा रहने के बाद भी सुरक्षित रह सकता है। यह रियलमी का 5जी फोन 80 डिग्री सेल्सियस गर्म लिक्विड में सेफ रहेगा। मार्केट में इस मोबाइल को Air White और Air Black कलर में बेचा जाएगा। इस फोन की थिकनेस 8.1mm और वजन 183ग्राम है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो realme 16 5G फोन एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो realme UI 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,29,903 AnTuTu score अचीव का चुका है। यह इसी प्राइस रेंज वाले Tecno Spark 50, OPPO K14 और Samsung Galaxy A26 से अधिक है।

realme-16-5g-india-launch-date-2-april-specs-features

वहीं हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन Mali-G57 MC2 जीपीयू सपोर्ट करता है। रियलमी इस 5जी फोन में 6 साल की लैगफ्री परफॉर्मेंस देने का दावा कर रही है। रियलमी 16 LPDDR4X RAM + UFS 2.2 Storage सपोर्ट करता है। रियलमी 16 स्मार्टफोन 3 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लॉन्च हुआ है।

डिस्प्ले की बात करें तो रियलमी 16 5जी फोन 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह flexible AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 4200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और इसपर DT Star D+ ग्लास की प्रोटेक्शन लेयर दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए realme 16 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए रियलमी 16 5जी फोन को तगड़ी 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark battery बेंचमार्क स्कोर 17 घंटे, 16 मिनट का आ चुका है। कंपनी इसे 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। वहीं फोन के तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।

realme 16 5G फोन इंडिया में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका रेट 31,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट को 33,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस 12GB RAM वाले फोन का रेट 36,999 रुपये है जिसमें 256GB स्टोरेज दी गई है। शुरुआती सेल में कंपनी 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here