
सैमसंग ने बीते दिनों भारत में अपनी गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज का विस्तार करते हुए कम कीमत वाला Galaxy M06 5G और Galaxy M16 5G पेश किया था। वहीं अब कंपनी इसी सीरीज में एक और नया मोबाइल जोड़ने जा रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि Samsung Galaxy M56 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। इस सैमसंग 5जी फोन की लॉन्च डेट, फोटो और स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी गई है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy M56 5G इंडिया लॉन्च डेट
सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी 17 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस मोबाइल की माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है जहां Galaxy M56 लॉन्च डेट के साथ ही इस 5जी फोन की सभी डिटेल्स का भी खुलासा हो गया है। अपकमिंग सैमसंग मोबाइल प्राइस की घोषणा 17 अप्रैल को होगी।
Presenting the Slimmest phone in the segment – the all-new #GalaxyM56 5G. Effortless to hold, and with remarkable power. 7.2mm sleek and 180gm light, this is the #MonsterestMonster. #Samsung pic.twitter.com/XaATiQhzrn
— Samsung India (@SamsungIndia) April 11, 2025
Samsung Galaxy M56 5G स्पेसिफिकेशन्स (कंफर्म)
सैमसंग ने खुलासा कर दिया है कि गैलेक्सी एम56 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का OIS सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल macro सेंसर शामिल है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन के सेल्फी कैमरा से भी 10-bit HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Samsung Galaxy M56 5G फोन में sAMOLED+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो Vision Booster तकनीक से लैस है। कंपनी के अनुसार इस फोन में 33% अधिक ब्राइटनेस प्राप्त होगा।
गैलेक्सी एम56 5जी को कोर्निंग Gorilla Glass Victus+ से प्रोटेक्ट किया गया है जो इसे सुरक्षित रखने में मदद करेगा। सैमसंग ने बताया है कि इस मोबाइल की थिकनेस सिर्फ 7.2mm है और वजन केवल 180ग्राम है।
Samsung Galaxy M56 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
एक ओर जहां कंपनी ने फोन के कई अहम प्वाइंट्स लॉन्च से पहले ही बता दिए हैं वहीं दूसरी ओर अन्य स्पेसिफिकेशन्स लीक में सामने आई है। लीक्स के अनुसार गैलेक्सी एम56 5जी फोन में प्रोसेसिंग के लिए सैमसंग का ही Exynos 1480 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है।
यह मोबाइल फोन इंडिया में 8GB RAM पर लॉन्च हो सकता है जिसके साथ 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। यह सैमसंग 5जी फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर लाया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए Galaxy M56 5G फोन में 5,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है।












