9,999 रुपये में शुरू हुई इस 5G Phone की सेल! इसमें लगी है तगड़ी 6,000mAh बैटरी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/realme-c73-5g-features.jpg
Highlights

10,000 रुपये से कम में 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो आज से रियलमी का लेटेस्ट मोबाइल realme C73 5G इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह स्मार्टफोन कुछ ही दिनों पहले भारत में लॉन्च हुआ था और आज से इस फोन की पहली ओपन सेल शुरू हो रही है। 6000mAh Battery और 12GB RAM (4जीबी+8जीबी) की ताकत से लैस इस स्मार्टफोन को सिर्फ 9,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है जिसकी पूरी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

10 हजार से सस्ता 5जी फोन

realme C73 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट इफेक्टिव प्राइस
4GB RAM + 64GB Storage ₹10,499 ₹500 ₹9,999
4GB RAM + 128GB Storage ₹11,499 ₹500 ₹10,999
realme C73 Price
Rs. 11,999
Go To Store
See All Prices

realme C73 5G स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

रियलमी सी73 5जी फोन 1604 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 625निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

परफॉर्मेंस

रियलमी सी73 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित रियलमी वनयूआई 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 6x 2GHz Cortex-A55 कोर + 2x 2.4GHz Cortex-A76 कोर शामिल हैं। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Mali G57 MC2 GPU दिया गया है।

मेमोरी

यह रियलमी 5जी फोन 4जीबी रैम पर लाया गया है। लेकिन कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को 12जीबी डायनामिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM की ताकत देने की क्षमता रखती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ​realme C73 5G डुअल ​रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए रियलमी सी73 5जी स्मार्टफोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 15वॉट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

See Full Specs

realme C73 5G फीचर्स

इन मोबाइल्स से मिलेगी चुनौती

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
Acer Super Zx 9,999 रुपये
Redmi 14C 9,999 रुपये
Samsung Galaxy F06 9,999 रुपये