7200mAh बैटरी वाले vivo 5G फोन पर आया 2000 रुपये का डिस्काउंट! Y51 Pro मिलेगा सस्ता

Join Us icon

वीवो ने मार्च महीने में बड़ी बैटरी वाला फोन vivo Y51 Pro 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह वीवो 5जी फोन 7200mAh Battery, 50MP Camera, MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर और 8GB RAM के साथ आया था। अब यही मिडरेंज स्मार्टफोन 2,000 रुपये के छूट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी वेबसाइट और अमेजन पर वीवो वाई51 प्रो डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स को सस्ते रेट पर परचेज किया जा सकता है।

vivo Y51 Pro 5G फोन की कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8GB RAM के साथ 128GB storage मिलती है। वहीं 8जीबी + 256जीबी वेरिएंट का प्राइस 30,999 रुपये है। इस फोन पर 2,000 रुपये का बैंक ऑफर जारी किया गया है। छूट के साथ वीवो 5जी फोन को 25,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 256जीबी मेमोरी वाला फोन 28,999 रुपये में पाया जा सकता है।

वीवो वाई51 प्रो पर यह डिस्काउंट क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर मिलेगा। अगर फोन कंपनी वेबसाइट से खरीदा जाता है तो Kotak, HDFC और Axis बैंक पर इस स्कीम का फायदा मिलेगा। वहीं शॉपिग साइट अमेजन से फोन खरीदते वक्त Axis, Kotak और ICICI क्रेडिट कार्ड पर कंपनी 2 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। फोन पर मिल रही डील की डिटेल जानने या डिस्काउंट के साथ वीवो फोन खरीदने के लिए क्लिक करें : vivo / amazon

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पावर बैकअप के लिए vivo Y51 Pro 5G फोन 7200एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद यह 23 घंटे से ज्यादा का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

वीवो वाई51 प्रो 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर लाया गया है जिसमें कई AI फीचर्स मौजूद हैं। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी के अनुसार यह 9,20,000+ AnTuTu स्कोर अचीव कर सकता है।

यह वीवो 5जी फोन एक्सटेंडेड रैम तकनीक से लैस है। यह टेक्नोलॉजी मोबाइल की 8​जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है। वाई51 प्रो को IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। म्यूजिक का मजा लेने के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और 400 प्रतिशत वॉल्यूम बूस्ट मोड दिया गया है।

vivo Y51 Pro में 1570 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस वीवो फोन की स्क्रीन TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है जो लंबे समय तक फोन चलाने पर भी आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करती है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो के 5जी फोन वाई51 प्रो में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का HD वाइड-एंगल मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट से लैस है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS), लाइव फोटो और ड्यूल-व्यू वीडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here