सामने आया Vivo का 5G Phone Y59, 6000mAh बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

अधिकांश वीवो स्मार्टफोन यूजर इस ब्रांड की ‘वाई’ सीरीज का मोबाइल चलाते हैं। इस सीरीज में 7,999 रुपये से लेकर 24,999 रुपये तक के मोबाइल मौजूद हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी अपनी वाई सीरीज के नए फोन पर काम शुरू कर चुकी है जिसे Vivo Y59 5G नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह वीवो का 5जी फोन कैसा होगा तथा इससे जुड़ी क्या डिटेल्स सामने आई हैं, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y59 5G डिटेल्स

वीवो वाई59 5जी फोन की जानकारी टेक वेबसाइट गिज़मोचाइना के जरिये सामने आई है। इस वेबसाइट को IMEI database में नया वीवो स्मार्टफोन स्पॉट हुआ है जिसका मॉडल नंबर V2443 है। इस सर्टिफिकेशन में मोबाइन का मार्के​ट नेम Vivo Y59 5G बताया गया है। यहां फोन के नाम की पुष्टि तो हो गई है लेकिन फिलहाल फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। यह मोबाइल आने वाले हफ्तों में बाजार में उतारा जा सकता है।

Vivo Y59 5G कैसा होगा

वीवो वाई59 5जी फोन कंपनी के वाई58 का अपग्रेडेड वर्जन बनकर आएगा। ऐसे में प्रबल आसार है कि इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी मौजूद मॉडल जैसी या उससे उन्नत होगी। Vivo Y58 की स्पेसिफिकेशन्स हमने आगे शेयर की है तथा इसी के आधार पर उम्मीद की जा सकती है कि Vivo Y59 में 6,000एमएएच बैटरी, 8जीबी रैम, 120हर्ट्ज़ स्क्रीन तथा 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है।

Vivo Y58 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.72″ FHD+ 120Hz
  • Snapdragon 4 Gen 2
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • 50MP Back Camera
  • 8MP Front Camera
  • 6,000mAh Battery
  • 44W FlashCharge


प्राइस : वीवो वाई58 5जी फोन 18,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है तथा इसे Sundarbans Green और Himalayan Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

डिस्प्ले : Vivo Y58 5G फोन में 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच होल स्क्रीन दी गई है। यह एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है।

प्रोसेसर : यह वीवो फोन एंड्राइड 14 पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 14 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है।

मेमोरी : वीवो वाई58 5जी फोन 8जीबी रैम सपोर्ट करता है। इस मोबाइल में 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फोन की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM (8+8) की ताकत प्रदान करती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Vivo Y58 5G फोन तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।

अन्य फीचर्स : वीवो वाई58 5जी फोन IP64 रेटिंग के साथ आया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Best Competitors

OPPO A3 Pro Rs. 18,999
78%
vivo T3x Rs. 12,499
80%
vivo T3 Rs. 18,499
83%
vivo Y29 5G Rs. 13,999
78%
See All Competitors
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here