
वीवो ने आज अपने फैंस को तोहफा देते हुए नए स्मार्टफोन की घोषणा की है। कई सालों से बंद पड़ी ‘वीवो एस सीरीज’ अब एक बार फिर सक्रिय होने जा रही है। कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि वह आने वाली 6 अगस्त को इंडिया में अपना नया मोबाइल फोन vivo S2 5G लॉन्च करेगी। यह हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस प्रीमियम स्मार्टफोन बनकर आएगा जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo S2 लॉन्च डेट
वीवो एस2 6 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। इस फोन को कंपनी वचुर्अल ईवेंट के जरिये भारतीय बाजार में उतारेगी। यह फोन लॉन्च ईवेंट 6 अगस्त की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसके मंच से vivo S2 5G फोन का प्राइस और सेल डिटेल्स सहित इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। अनुमान है कि वीवो एस2 की कीमत 35 हजार की रेंज में रखी जा सकती है। बहरहाल कंफर्म डिटेल्स के लिए 6 अगस्त का इंतजार करना होगा।
Unveiling the Chic and ultra stylish – The all-new vivo S2, made to capture all your weekend plans.#vivoSseries #vivoS2 #FriendsWeekendsNeverEnd #MyNewStory pic.twitter.com/RcfQl5wbbH
— vivo India (@Vivo_India) July 31, 2026
vivo S2 स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एस2 5जी फोन को Curved AMOLED डिस्प्ले पर लाया जा रहा है जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा शेयर की गई ईमेज से हो गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है। फोटो में यह मोबाइल White और Blue कलर शेड में दिखाया गया है। वहीं लीक्स की मानें तो vivo S2 को 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।
लीक्स की मानें तो vivo S2 5G फोन को MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट पर लाया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में ARM Mali-G615 MC2 जीपीयू दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 5G फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक की मानें तो इस मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए Vivo S2 5G फोन को तगड़ी 7050mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी वाले वीवो फोन में Reverse चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इस वीवो 5जी फोन में IP68 और IP69 रेटिंग भी मिल सकती है।










