6,000mAh बैटरी वाला यह सस्ता 5G फोन जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स और ईमेज आई सामने

Join Us icon

टेक्नो ने पिछले महीने जुलाई में अपनी ‘स्पार्क 40‘ सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इसके तहत Tecno Spark 40 4G फोन सहित Spark 40 Pro और 40 Pro+ मॉडल लाए गए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का नया स्मार्टफोन Tecno Spark 40 5G लॉन्च करने वाली है। इस अपकमिंग 5जी फोन की ईमेज और स्पेसिफिकेशन्स इंटरनेट पर लीक हो गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं। टेक्नो स्पार्क 40 5जी फोन बेहद जल्द ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है।

टेक्नो स्पार्क 40 5जी फोन की जानकारी पैशनेटगीक्ज़ वेबसाइट के जरिये सामने आई है। लीक हुई फोटोज़ में इस मोबाइल का बैक पैनल और रियर कैमरा मॉड्यूल कुछ-कुछ हाल ही में लॉन्च हुए Google Pixel 10 जैसे दिखाई दे रहा है। इसमें हॉरिजॉन्टल शेप का कैमरा सेटअप लगा है जिसमें दो लेंस और एक फ्लैश मौजूद है। नीचे आज स्पार्क 40 5जी फोन की फोटो देख सकते हैं।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार टेक्नो स्पार्क 40 5जी फोन MediaTek Dimensity 6400+ चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि सीरीज का प्रो मॉडल Helio G100 Ultimate और प्रो+ मॉडल Helio G200 प्रोसेसर पर काम करता है।

लीक के अनुसार Tecno Spark 40 5G फोन 16GB RAM की ताकत से लैस होगा। यह एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी के साथ होगी। यानी मोबाइल को 8जीबी फिजिकल रैम पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 8जीबी वचुर्अल रैम मिल सकती है। वहीं फोन को 256GB तक की स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।

टेक्नो स्पार्क 40 5जी फोन को 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार यह टेक्नो 5जी फोन तगड़ी 6,000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। वहीं इसे तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। इस फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC सहित IR ब्लास्टर और FreeLink सपोर्ट दिया जा सकता है। ​लीक के अनुसार इस अपकमिंग टेक्नो फोन की थिकनेस सिर्फ 7.99mm होगी।

Tecno Spark 40 5G फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लेकिन बताते चलें कि ऐसी ही स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन से मेल खाता टेक्नो स्पार्क गो 5जी फोन कुछ ही दिनों पहले भारतीय बाजार में उतारा गया है जिसकी कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है।

अगर आप 10 हजार का 5जी फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस रेंज में लेटेस्ट मॉडल Tecno Spark Go के साथ ही 5160mAh बैटरी और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर वाला Redmi 14C या फिर POCO M7 चुना जा सकता है। वहीं 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा की ताकत से लैस iQOO Z10 Lite भी इस रेंज में आपको पसंद आ सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here