6,000mAh Battery वाला Vivo Y55s 5G Phone हुआ लॉन्च, इसमें है 50MP Camera और 8GB RAM

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/12/Vivo-Y55s-5G.jpg

VIVO ने आज टेक मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन पेश किया है। यह वीवो मोबाइल ‘वाई’ सीरीज़ में जोड़ा गया है जो Vivo Y55s नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह 5G Phone फिलहाल चीनी बाजार में ही उतारा गया है जो 6,000mAh Battery, MediaTek Dimensity 700 SoC, 8GB RAM और 50 Megapixel Dual Camera सपोर्ट करता है। उम्मीद है कि वीवो इस स्मार्टफोन को आने वाले दिनों में इंडिया में भी अनाउंस कर देगी। आईये नज़र डालते हैं वीवो वाई55एस 5जी की फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर।

Vivo Y55s 5G की स्पेसिफिकेशन्स

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो वाई55एस 5जी फोन 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन डिसप्ले के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है।

Vivo Y55s 5G फोन को एंडरॉयड 11 आधारित ओरिजनओएस 1.0 पर लॉन्च किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक की डिमेनसिटी 700 चिपसेट पर काम करता है। वीवो ने अपने इस फोन को एक ही वेरिएंट में पेश किया है जो 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की कीमत 1699 युआन है जो इंडियन करंसी अनुसार 20,000 रुपये के करीब है। यह भी पढ़ें : Samsung अपने फ्लैगशिप फोंस पर दे रही है 5000 रुपये का भारी डिस्काउंट, जल्दी करें 28 दिसंबर तक ही चलेगा ऑफर

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई55एस 5जी फोन रियर रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo Y55s 5G बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी पोर्ट जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इस वीवो फोन ने Blue, Pink और Black कलर में मार्केट में एंट्री ली है।