6000mAh बैटरी वाला realme 5G फोन होने वाला है लॉन्च, इसमें मिलेगी OLED स्क्रीन

Join Us icon

रियलमी कंपनी टेक मंच पर अपनी ​’नियो’ सीरीज का विस्तार करने जा रही है। ब्रांड की ओर से realme Neo 7 SE और realme Neo7x 5G फोन लाए जा रहे हैं जो इस सप्ताह चीन में लॉन्च होंगे। बीते दिनों जहां रियलमी नियो 7 एसई की डिटेल्स सामने आई थी वहीं अब रियलमी नियो7एक्स 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले इंटरनेट पर लीक हो गई है। यह बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन होगा जिसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme Neo7x स्पेसिफिकेशन्स

  • 45W 6,000mAh Battery
  • Snapdragon 6 Gen 4
  • 120Hz OLED Display
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 16MP Front Camera

बैटरी : रियलमी नियो7एक्स 5जी की तगड़ी बैटरी फोन की बड़ी यूएसपी होगी। इस मोबाइल को पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल चार्जिंग तकनीक तो सामने नहीं आई है लेकिन कंपनी ने यह जरूर कहा है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद Neo7x की थिकनेस सिर्फ 7.97mm होगी।

प्रोसेसर : realme Neo7x 5G फोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 6 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोेसेसर दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8GHz से लेकर 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। इस फोन में Realme UI 6.0 मिल सकता है।

स्क्रीन : लीक में सामने आई डिटेल्स की बात करें तो रियलमी नियो7एक्स 5जी फोन को ओएलईडी पैनल पर बनी बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल डिस्प्ले साईज तो सामने नहीं आई है लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह मोबाइल 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के ​लिए realme Neo7x 5G फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

मेमोरी : यह नया ​रियलमी फोन चीन में तीन रैम मॉडल्स में लाया जा सकता है जिनमें 6GB, 8GB और 12GB RAM मिल सकती है। यह स्मार्टफोन 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं रियलमी नियो7एक्स 5जी फोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी।

आईपी रेटिंग : realme Neo7x 5G फोन की टीज़र इमेज में यह भी साफ हो गया है कि यह IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग वाला स्मार्टफोन होगा। यह सर्टिफिकेशन फोन को डस्टप्रूफ व वॉटरप्रूफ दर्शाता है जो इसे मिट्टी व पानी से काफी हद तक सुरक्षित रख सकता है।

realme-neo-7-se-neo-7x-china-launch-date

Realme Neo 7 SE सर्टिफिकेशन्स डिटेल्स

लगे हाथ रियलमी नियो 7एसई का भी जिक्र करें तो बीते दिनों में यह मोबाइल फोन TENAA और 3C सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया जा चुका है जहां फोन की कई फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। सर्टिफिकेशन साइट से पता चला है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 8400-Max चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। इसे 16जीबी तक की रैम और 512जीबी तक की स्टोरेज के साथ सर्टिफाइड किया गया है।

टेना लिस्टिंग के अनुसार Realme Neo 7 SE 5जी स्मार्टफोन को 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा तथा 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। यह रियलमी मोबाइल 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here