
सस्ते स्मार्टफोन बनाने के लिए मशहूर टेक ब्रांड इनफिनिक्स ने आज भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन Infinix HOT 60i 5G लॉन्च कर दिया है। यह 10 हजार से कम का 5जी फोन जिसे सिर्फ 9,299 रुपये में लाया गया है। कंपनी ने इसे सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया है जिसमें 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं ऑफर के तहत कंपनी इसपर 300 रुपये का डिस्काउंट भी देगी जिसके बाद इस सस्ते 5जी फोन को 8,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा।
इनफिनिक्स हॉट 60आई 5जी फोन का बैक कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टली प्लेस्ड किया गया है जो कुछ-कुछ Samsung Galaxy S10 की याद दिलाता है। भारतीय बाजार में इसे Shadow Blue, Monsoon Green, Plum Red और Sleek Black कलर में लाया गया है। यह मोबाइल 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले सपोट करता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 670nits पीक ब्राइटनेस मिलती है।
स्क्रीन रिफ्रेश रेट को वाकई में अच्छा कहा जाएगा लेकिन इसके उलट निट्स ब्राइटनेस थोड़ी और बढ़ाकर दी जा सकती है। Infinix HOT 60i को मीडियाटेक के 6एनएफ फेब्रिकेशन्स पर बने Dimensity 6400 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी अपने फोन के साथ 5 साल की स्मूथ परफॉर्मेंस का दावा भी कर रही है।
इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 15 आधारित HiOS 15 पर लाया गया है। इसमें 4जीबी वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी भी मिलती है जो इसकी फिजिकल रैम के साथ मिलकर मोबाइल को 8GB RAM (4+4) की ताकत देती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगाया गया है।
Infinix HOT 60i 5G फोन की बड़ी खूबी इसकी बैटरी है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,000एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। बैटरी कैपेसिटी को देखते हुए यह चार्जिंग पावर कुछ कम लगती है जो फोन को फुल चार्ज करने के घंटेभर का टाइम ले लेगी! लेकिन प्राइस रेंज के हिसाब से इससे अधिक की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।
अगर कोई अन्य 10 हजार से कम 5जी फोन देखना चाहते हैं तो इंडिया मोबाइल Lava Blaze Dragon इस रेंज में Snapdragon 4 Gen 2 की ताकत से लैस है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा 6,000mAh बैटरी वाला iQOO Z10 Lite इस बजट में कंसीडर किया जा सकता है जो 1000nits ब्राइटनेस वाली स्क्रीन सपोर्ट करता है। बताते चलें कि इनफिनिक्स हॉट 60आई की सेल 21 अगस्त से शुरू होगी और इसे फ्लिपकार्ट सहित रिटेल स्टोर्स पर से खरीदा जा सकेगा।
See All Competitors















