6,500mAh बैटरी वाला Vivo 5G Phone आ रहा है इंडिया, मार्च में होगा लॉन्च

Join Us icon

वीवो कंपनी बता चुकी है कि वह भारत में अपनी ‘टी’ सीरीज का विस्तार करने जा रही है और इसके तहत नया मोबाइल फोन Vivo T4x 5G लॉन्च करेगी। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस वीवो 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाइव किया जा चुका है जहां मोबाइल की फोटो व फीचर्स को टीज़ किया गया है। वहीं मार्केट में आने से पहले ही इंटरनेट पर वीवो टी4एक्स की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हो गई है जिनकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo T4x स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)

वीवो टी4एक्स एक लो बजट 5जी फोन होगा जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। हमारा अनुमान है कि इस मोबाइल के 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये के करीब मिल सकती है तथा टॉप वेरिएंट का प्राइस 17,999 रुपये के करीब जा सकता है। बहरहाल कंफर्म रेट के लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Vivo T4x स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.72″ FHD+ 120Hz Display
  • MediaTek Dimensity 7300
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 44W Fast Charging
  • 6,500mAh Battery
  • 8MP Front Camera
  • 50MP Back Camera

स्क्रीन : लीक के अनुसार वीवो टी4एक्स 5जी फोन को 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन होगी जिसके लिए एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा तथा इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट आउटपुट प्राप्त होगा।

प्रोसेसर : Vivo T4x 5G फोन को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस विवो 5जी फोन को एंड्रॉयड 15 आधारित Funtouch OS 15 पर लाया जा सकता है।

मेमोरी : वीवो टी4एक्स 5जी फोन को भारत में तीन वेरिंएट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट में जहां 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जा सकती है वहीं अन्य दो वेरिएंट्स को 8जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी व 256जीबी मेमोरी पर लाया जा सकता है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम तकनीक भी मिलेगी।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए वीवो टी4एक्स 5जी फोन में 6,500एमएएच बैटरी दिए जाने की बात फ्लिपकार्ट पर बने प्रोडक्ट पेज के जरिये सामने आ चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले Vivo T3x 5G में 6,000mAh battery दी गई है। वहीं अपकमिंग विवो 5जी मोबाइल फोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए नए Vivo 5G Phone में डुअल रियर कैमरा मिलेगी। लीक की मानें तो फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेेंसर मौजूद रहेगी। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो मोबाइल में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

अन्य फीचर्स : लीक के अनुसार वीवो टी4एक्स 5जी फोन को IP64 रेटिंग के साथ लाया जाएगा जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करेगा। यह मोबाइल स्टीरियो स्पीकर्स से लैस होगा। इस वीवो 5जी फोन में AI features भी मिलेंगे जो कैमरा व यूजर इंटरफेस के साथ मिलकर काम करेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here