11999 रुपये में शुरू हुई 7000mAh बैटरी, 144Hz स्क्रीन और 6GB RAM वाले 5G फोन की सेल

Join Us icon

रियलमी ने पिछले सप्ताह ही भारतीय बाजार में अपनी नारज़ो सीरीज का विस्तार करते हुए realme Narzo 90 5G और realme Narzo 90x 5G फोन लॉन्च किए थे। इन्हीं में से एक नारज़ो 90एक्स की बिक्री आज से शुरु हो गई है। फर्स्ट सेल में ही कंपनी इस सस्ते मोबाइल पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद 6जीबी रैम वाला 5जी फोन 11999 रुपये में और 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 13499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

realme Narzo 90x 5Gलॉन्च प्राइसडिस्काउंटइफेक्टिव प्राइस
6GB RAM + 128GB Storage₹13,999₹2,000₹11,999
8GB RAM + 128GB Storage₹15,499₹2,000₹13,499

रियलमी नारज़ो 90एक्स 5जी मोबाइल दो रैम वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके 6GB RAM वेरिएंट को 13,999 रुपये में और 8GB RAM वेरिएंट 15,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। शुरुआती सेल में कंपनी इन दोनों वेरिएंट्स पर 2 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के लिए किसी स्पेशल बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह 2,000 रुपये का डिस्काउंट सभी ग्राहकों को मिलेगी।

2 हजार रुपये की छूट के बाद यह सस्ता 5जी फोन सिर्फ 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस ऑफर का लाभ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट रियलमी डॉट इन के साथ ही ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर उठाया जा सकता है। कंपनी वेबसाइट से फोन परचेज करने के लिए (यहां क्लिक) और अमेजन पर मोबाइल डिस्काउंट के साथ खरीदने के लिए (यहां क्लिक) करें।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रियलमी नारज़ो 90एक्स 5जी फोन 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200nits ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इसपर DT-Star D+ ग्लास की लेयर चढ़ाई गई है।

​realme Narzo 90x 5G फोन की बड़ी खूबी इसकी बड़ी बैटरी है। यह 5जी मोबाइल 7000mAh Battery पर लॉन्च किया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इनमें लगातार 23 घंटे तक ऑनलाइन वीडियोज़ देखी जा सकती है। ब्रांड के मुताबिक सिर्फ 1% बैटरी में भी फोन 7 घंटे तक का स्टेंडबॉय टाइम दे सकता है। कंपनी इस फोन को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है।

बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं साथ ही यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। यानी यह मोबाइल पावरबैंक का काम करता है और इससे अन्य डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। यह मोबाइल बायपास चार्जिंग तकनीक से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग के दौरान बैटरी के बजाय सीधे मोबाइल सीपीयू को पावर सप्लाई करती है।

रियलमी नारज़ो 90एक्स 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 15.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल LPDDR4X RAM और eMMC5.1 ROM तकनीक सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेंन सेंसर दिया गया है जिसके साथ सेकेंडरी एआई लेंस मिलती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ​ बिक रहा रियलमी नारज़ो 90एक्स 5जी फोन इस प्राइस सेग्मेंट में बेस्ट ऑप्शन कहा जा सकता है। अगर बड़ी बैटरी और लंबे बैकअप के लिए इस मोबाइल को चुना जा सकता है। वहीं फास्ट चार्जिंग तकनीक भी इसे बजट में बेहतर बनाती है। realme Narzo 90x के अलावा इस रेंज में पहले से मौजूद Redmi 15C, Samsung Galaxy M17 और OPPO K13x कुछ ऐसे विकल्प हैं जो 12 हजार रुपये तक के बजट में पसंद किए जा सकते हैं।

realme Narzo 90X Price
Rs. 15,999
Go To Store
See All Prices
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here