7000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन realme Narzo 90 और Narzo 90x इंडिया में हुए लॉन्च

Join Us icon

रियलमी ने आज भारतीय बाजार में अपनी नारज़ो सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से realme Narzo 90 5G और realme Narzo 90x 5G लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों ही बड़ी बैटरी वाले 5जी फोन हैं जिन्हें लो बजट सेग्मेंट में लाया गया है। रियलमी नारज़ो 90 और नारज़ो 90एक्स की अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स एक जैसी ही है लेकिन लुक और डिजाइन में अंतर है। दोनों स्मार्टफोंस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

रियलमी नारज़ो 90 बेजल लेस डिस्प्ले पर लाया गया है जब्कि नारज़ो 90एक्स में मामूली से बेजल्स विजिबल हैं। दोनों ही पंच-होल डिस्प्ले वाले मोबाइल्स हैं। स्मार्टफोंस का रियर पैनल डिफरेंट है। Narzo 90 में स्क्वायर शेप का कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें दो सेंसर एक साइड और एक लेंस व फ्लैश दूसरी साईड लगे हैं। Narzo 90x रेक्टेंगल शेप का कैमरा मॉड्यूल है जिसमें कैमरा लेंस वर्टिकली प्लेस्ड किए गए हैं और साइड में फ्लैश लाइट लगाई गई है। नारज़ो 90एक्स में रिंग लाइट भी दी गई है जो नारज़ो 90 में नहीं हैं।

realme Narzo 90 और Narzo 90x 5G फोन की बड़ी खूबी इनकी बड़ी बैटरी है। ये दोनों मोबाइल 7000mAh Battery पर लॉन्च किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इनमें लगातार 23 घंटे तक ऑनलाइन वीडियोज़ देखी जा सकती है। नारजो 90 के साथ कंपनी 6 साल की बैटरी हेल्थ का दावा कर रही है। यह मोबाइल बायपास चार्जिंग तकनीक से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग के दौरान बैटरी के बजाय सीधे मोबाइल सीपीयू को पावर सप्लाई करती है।

इस टेक्नोलॉजी के चलते फोन बैटरी पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है और यह हीट नहीं होती है। नारज़ो 90 और 90एक्स की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इनमें 60वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। realme Narzo 90 5G फोन रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है जिसके चलते मोबाइल से ही अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। यानी यह मोबाइल पावरबैंक का काम करेगा।

रियलमी नारज़ो 90एक्स 5जी फोन 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। इसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200nits ब्राइटनेस प्राप्त होगी। वहीं रियलमी नारज़ो 90 5जी मोबाइल को 1080 x 2372 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच फुलएचडी स्क्रीन पर लाया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।

नए रियलमी नारज़ो फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुए हैं जो ColorOS 15.0 के साथ मिलकर काम करते हैं। प्रोसेसिंग के लिए नारज़ो 90 को MediaTek Dimensity 6400 MAX चिपसेट पर लॉन्च किया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं नारज़ो 90एक्स 5जी फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए ये दोनों रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। realme Narzo 90 के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Omnivision OV50D40 मेंन सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम लेंस मौजूद है। वहीं Narzo 90x में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 लेंस लगाया है। अगर आप सेल्फी का शौक रखते हैं तो नारज़ो 90 में 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो आपको पंसद आएगा। वहीं नारज़ो 90एक्स 5जी फोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर सपोर्ट करता है।

रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट 16,999 रुपये है और 8GB RAM + 128GB Storage का प्राइस 18,499 रुपये है। ग्राहक इसे Victory Gold और Carbon Black कलर में खरीद सकेंगे।

रियलमी नारज़ो 90एक्स 5जी स्मार्टफोन को भी दो मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है जो नारज़ो 90 के ही समान है। इसके 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं स्मार्टफोन का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 15,499 रुपये रुपये में पेश हुआ है जो Flash Blue और Nitro Blue कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here