
OPPO एक बार फिर भारतीय बाजार में तहलका मचाने के लिए तैयार है। इस बार कंपनी अपनी K-सीरीज के अंदर नए फोन OPPO K13 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान कर दिया है कि यह पावरफुल स्मार्टफोन 21 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। वहीं, खास बात यह कही जा सकती है कि यह मोबाइल ₹20,000 से कम की कीमत में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा यह कन्फर्म हो गया है कि OPPO K13 में लेटेस्ट Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा है, जिसका AnTuTu स्कोर 790,000 से ज्यादा बताया जा रहा है। परफॉर्मेंस के साथ-साथ इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में अबतक सामने आई ऑफिशियल और लीक स्पेसिफिकेशन्स के बारे में सबकुछ।
Oppo K13 5G कलर ऑप्शन
Oppo ने सोमवार को एक X पोस्ट के जरिए यह घोषणा की कि Oppo K13 5G को भारत में 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन दो आकर्षक कलर ऑप्शन-Icy Purple और Prism Black में उपलब्ध होगा। वहीं, Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर Oppo K13 5G के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जहां इसके स्पेसिफिकेशंस को टीज किया गया है।
Oppo K13 5G की स्पेसिफिकेशन्स (कन्फर्म)
इस पावरफुल स्मार्टफोन में 6.66 इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल होगा। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट की 100% कवरेज के साथ आएगी, जिससे यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा। वहीं, इस फोन में AI-सपोर्टेड 50MP रियर कैमरा मिलेगा, जो शानदार फोटोग्राफी अनुभव देने का वादा करता है।
डिवाइस Android 15-बेस्ड ColorOS 15 पर रन करेगा और इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 49.4 घंटे तक की कॉलिंग, 10.3 घंटे की गेमिंग और 32.7 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। साथ आने वाला चार्जर बैटरी को सिर्फ 30 मिनट में 62% तक चार्ज कर देगा।
थर्मल मैनेजमेंट के लिए, Oppo ने इसमें 6,000mm² ग्रेफाइट शीट और 5,700mm² वाष्प कूलिंग चेंबर दिया है। डिवाइस को IP65 रेटिंग मिली है, जिससे यह डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट बनता है। इसके अलावा, फोन में IR ब्लास्टर, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, और Snapdragon Elite Gaming फीचर्स जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स भी मिलते हैं। Oppo K13 5G को TL Certification Center की ओर से 5-साल की स्मूद परफॉर्मेंस का प्रमाणपत्र भी मिला है, जो इसकी लॉन्ग-टर्म यूसेबिलिटी को दर्शाता है।
ग्लोबल लॉन्च से पहले इंडिया आ रहा OPPO K13
आपको बता दें कि ओप्पो K13 5G की ग्लोबल लॉन्चिंग से पहले इसे भारत में डेब्यू किया जाएगा, जिससे यह साफ है कि कंपनी इस डिवाइस को भारतीय मार्केट के लिहाज से काफी अहम मान रही है। दमदार स्पेसिफिकेशन, आकर्षक डिजाइन और किफायती कीमत के साथ यह स्मार्टफोन लॉन्च के समय काफी चर्चा में रहने वाला है।
इसके अलावा कंपनी के अनुसार, OPPO K13 को एक “Overpowered Smartphone” के तौर पर तैयार किया गया है, जो बैटरी, परफॉर्मेंस, गेमिंग, डिस्प्ले और कनेक्टिविटी के मामले में अपने सेगमेंट में बेस्ट साबित होगा। कुल मिलाकर, यह फोन उन यूज़र्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है जो दमदार फीचर्स को बजट में चाहते हैं।













