7000mAh बैटरी और 144Hz स्क्रीन के साथ 12999 रुपये में लॉन्च हुआ realme का नया 5G फोन P4 Lite

Join Us icon

सस्ता 5G Smartphone खरीदने वाले लोगों के लिए रियलमी कंपनी एक नया मोबाइल लेकर आई है। ब्रांड की ओर से आज इंडिया में realme P4 Lite 5G फोन लॉन्च कर दिया गया है। यह 15 हजार से कम का 5जी फोन है जो तगड़ी 7000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 14GB RAM (6जीबी+8जीबी) की ताकत और एडवांस realme UI 7.0 से लैस होकर आया है।

सबसे पहले कीमत की ही बात करें तो रियलमी पी4 लाइट 5जी फोन 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। फोन के 4GB+128GB वेरिएंट को 13,999 रुपये में और सबसे बड़े 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। नए रियलमी 5जी फोन की सेल 25 मार्च से फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी जिसे Mosaic Green और Mosaic Blue कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी शुरुआती दिनों में 1000 रुपये की छूट और 500 रुपये का बैंक ऑफर मिलेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो realme P4 Lite 5G फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी पावरफुल बैटरी है। यह 7000mAh Battery वाला मोबाइल है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 19 घंटे, 35 मिनट तक YouTube वीडियो चलाई जा सकती है। रियलमी पी4 लाइट को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है। फोन में Bypass charging टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जो हैवी प्रोसेसिंग के दौरान सीधे मदरबोर्ड को करंट ट्रांसफर करती है। इससे बैटरी पर एक्स्ट्रा लोड नहीं पड़ता है।

रियलमी पी4 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वैसे तो यह चिपसेट दो साल पुराना है लेकिन फिर भी प्रोसेसिंग को सपोर्ट देने के लिए इसमें 5300mm2 Airflow VC Cooling का सपोर्ट भी दिया गया है। मोबाइल को एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी की पावर प्राप्त है। यह तकनीक मोबाइल की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 14जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है।

नया रियलमी 5जी फोन 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली स्क्रीन है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यानी सस्ते मोबाइल में स्मूथ ऐनिमेशन और ग्राफिक रिस्पांस मिलेगी। फोन डिस्प्ले पर 900nits ब्राइटनेस और 180Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। यह Smart Touch 2.0 फ्लिकर फ्री स्क्रीन है जो आंखों को ज्यादा नुकसान पहुंचने से भी रोकती है।

फोटोग्राफी के लिए realme P4 Lite 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/ अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी4 लाइट 5जी मोबाइल 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

रियलमी पी4 लाइट 5जी स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे हल्की फुल्की पानी की बौछारों से बचाने में मदद करता है। यह रिवर्स चार्जिंग वाला फोन है जिसे दूसरे मोबाइल्स को भी चार्ज किया जा सकता है। रियलमी पी4 लाइट 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई 7.0 के साथ मिलकर काम करता है। बताते चलें कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 4 साल के लैगफ्री एक्सपीरियंस के साथ पेश कर रही है। यूजर्स को इसमें 2 एंडरॉयड ओएस और 3 सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here