7,000mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ आया यह नया OPPO 5G फोन

Join Us icon

OPPO K13 को इंडिया में लॉन्च करने के अगले ही दिन आज चीन में नया मोबाइल OPPO K12s भी पेश हो गया है। यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लाए गए के13 जैसा ही है। ओपो के13 जहां 8GB RAM पर लाया गया है वहीं चीन में ओपो के12एस 12GB RAM पर लॉन्च हुआ है। चाइना मॉडल में एक अतिरिक्त Star White कलर भी जोड़ा गया है। नए ओपो के12एस की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO K12s स्पेसिफिकेशन्स (चीन)

  • 6.67″ 120Hz AMOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
  • 50MP Back Camera
  • 16MP Front Camera
  • 7,000mAh Battery
  • 80W SuperVOOC

डिस्प्ले

फोन में 6.67 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस मिलता है।

कैमरा

OPPO K12s में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा, 2MP का सेकंडरी मोनोक्रोम कैमरा भी दिया गया है। कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा है जो f/2.5 अपर्चर के साथ आता है।

परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर पर चलता है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसके साथ Adreno 810 GPU दिया गया है। फोन Android 15 बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड सेंसर जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं।

रैम और स्टोरेज

फोन में 8GB और 12GB LPDDR4X रैम के विकल्प दिए गए हैं। स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। यह कॉन्फ़िगरेशन यूज़र्स को मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस यूसेज के लिए तैयार बनाती है।

बैटरी

OPPO K12s की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। यह बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो इसे जल्दी चार्ज करने में सक्षम बनाती है। लंबे बैकअप और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन इसे काफी पावरफुल बनाता है।

OPPO K12s कीमत (चीन)

मॉडलचाइना लॉन्च प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage1199 युआन (लगभग ₹13,990)
8GB RAM + 256GB Storage1399 युआन (लगभग ₹16,320)
12GB RAM + 256GB Storage1599 युआन (लगभग ₹18,650)
12GB RAM + 512GB Storage1799 युआन (लगभग ₹20,990)

ओपो के12एस की सेल चीन में 25 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और इस मोबाइल को Rose Purple, Prism Black और Star White कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here