
वनप्लस को लेकर खबर है कि कंपनी अपनी ‘नोर्ड’ सीरीज़ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जो OnePlus Nord N30 5G नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। बीतें दिनों इससे जुड़े कई लीक्स भी सामने आए हैं तथा अब यह फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है। नोर्ड एन30 5जी की बेंचमार्क डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
वनप्लस नोर्ड एन30 5जी गीकबेंच डिटेल
- चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर यह फोन OnePlus CPH2513 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है।
- यह लिस्टिंग आज यानी 26 मई की ही है।
- फोन को सिंगल-कोर में 888 और मल्टी-कोर में 2076 स्कोर प्राप्त हुआ है।
- गीकबेंच पर फोन को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट से लैस बताया गया है।
- लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि Nord N30 5G में 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा।
- इस वनप्लस फोन का प्रोसेसर 2.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करेगा।
- गीकबेंच पर OnePlus Nord N30 5G फोन 8जीबी रैम मैमोरी के साथ सामने आया है।
- फोन में एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिए जाने की खुलासा भी लिस्टिंग में हो गया है।
वनप्लस नोर्ड एन30 5जी स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
- 6.72″ FHD+ 120Hz Display
- Qualcomm Snapdragon 695
- 108MP Rear Camera
- 67W 5,000mAh Battery
स्क्रीन : OnePlus Nord N30 5G फोन में 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। यह एलसीडी स्क्रीन हो सकती है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट मिलने की उम्मीद है।
प्रोसेसर : इस फोन को एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.1 पर पेश किया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है तथा ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 619 जीपीयू दिया जा सकता है। फोन में 8जीबी वर्चुअल रैम तकनीक भी देखने को मिल सकती है।
कैमरा : OnePlus Nord N30 5G फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है। लीक्स की मानें तो यह एक सैमसंग एचएम6 सेंसर होगा जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं फोन में 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।
बैटरी : वनप्लस अपने इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी दे सकती है। वहीं लीक्स के अनुसार नोर्ड एन30 5जी में 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिल सकती है।











