8000mAh बैटरी वाला 5जी फोन Redmi Note 17 16GB RAM की ताकत के साथ लॉन्च

Join Us icon

रेडमी का फोन पसंद करने वाले लोगों के लिए आज कंपनी एक नया विकल्प लेकर आई है। ब्रांड की ओर से इंडिया में नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 5G लॉन्च कर दिया गया है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल है जो पावरफुल 8000mAh battery के साथ आया है। वहीं साथ ही रेडमी नोट 15 5जी फोन में TrueColour AMOLED स्क्रीन, 50MP Camera और 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) दी गई है।

Redmi Note 17 5G प्राइस

रेडमी नोट 17 5जी फोन का प्राइस 27,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन का स्टार्टिंग प्राइस है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage मिलेगी। वहीं मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी के साथ मोबाइल की रैम पावर डबल की जा सकती है। इस नए रेडमी फोन की सेल 12 अगस्त से शुरू होगी और Redmi Note 17 5G को 3,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 17 5G फोन खरीदते वक्त SBI, Axis या Kotak बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यह 3 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। ऑफर के साथ रेडमी नोट 17 का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 24,999 रुपये पड़ेगा। बताते चलें कि यह रेडमी 5जी फोन Starlight Purple, Arctic Blue और Dark Night कलर में बिकेगा।

Redmi Note 17 5G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 17 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो Xiaomi HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट लगाया है। यह ऑक्टाकोर प्रोसेसर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह नया रेडमी स्मार्टफोन 6,22,466 AnTuTu Score अचीव कर चुका है।

रेडमी नोट 17 बड़ी स्क्रीन वाला मोबाइल है। इसे 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन TrueColour AMOLED पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। फोन डिस्प्ले आई केयर मोड वाली है जिसके चलते ज्यादा देर फोन चलाने पर भी आंखों में ज्यादा तनाव नहीं पैदा होगा। वहीं फोन अनलॉकिंग और सिक्योरिटी के लिए इसमें ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए Redmi Note 17 5G फोन में तगड़ी 8000mAh battery दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बार नॉर्मल यूज में यह मोबाइल 3 दिन तक काम कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर 16 घंटे, 14 मिनट का आ चुका है। शाओमी ने इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया है।

स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी नोट 17 में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग के दौरान इसने फोन को 20% से 100% चार्ज करने में 79 मिनट का समय लिया। यह रेडमी 5जी फोन 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक से लैस है जिसके जरिये बड़ी बैटरी वाले Redmi Note 17 से दूसरे मोबाइल को भी चार्ज किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 400 सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। फोन का कैमरा 2x in-sensor zoom फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एआई फीचर्स के साथ मिलकर काम करता है।

रेडमी नोट 17 5जी फोन IP65 रेटिंग से लैस है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है। वहीं मोबाइल की स्क्रीन को Wet Touch 2.0 फीचर से लैस किया है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन डिस्प्ले पर काम किया जा सकता है। बताते चलें कि यह रेडमी 5जी फोन 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आया है और यूजर्स को इसमें Circle to Search व Gemini AI जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें IR Blaster भी दिया गया है जिसके चलते फोन टीवी रिमोट का काम करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here