
पोको ने कल ही अनाउंस किया था कि वह भारत में 8 जनवरी को अपना नया स्मार्टफोन POCO M8 5G लॉन्च करेगी। यह ब्रांड की ‘एम’ सीरीज में नई जेनरेशन की शुरुआत करेगा जिसके बाद प्रो या प्रो+ मॉडल भी लाए जा सकते हैं। इंडिया आने से पहले ही अपकमिंग पोको एम8 5जी फोन रशियन रिटेलर साइट पर फुल स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस के साथ लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में इंडिया लॉन्च से पहले ही POCO M8 5G प्राइस रिवील हो गया है।
रूस की रिटेल साइट पर पोको एम8 8जीबी रैम वाला 5जी फोन बताया गया है जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लिस्ट हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB storage दी गई है जिसका लिस्टिड प्राइस RUB 26,817 है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 30,499 रुपये के करीब है। इसी तरह बड़े वेरिएंट को 8GB RAM + 512GB storage के साथ लिस्ट किया गया है जिसका रेट RUB 31,167 यानी 35,499 रुपये के करीब है।
बता दें कि किसी भी फोन का सेलिंग प्राइस उस देश के टैक्स इत्यादि पर भी निर्भर करता है। रशिया में मोबाइल डिवाइस पर लगने वाला टैक्स भारतीय बाजार के टैक्स से अलग है। ऐसे में POCO M8 5G फोन के इंडियन मॉडल का प्राइस रशियन के रेट से कम होगा। पोको एम8 5जी फोन कितने रुपये में इंडिया में लॉन्च होगा, इस जानकारी के लिए 8 जनवरी 2026 का इंतजार करना होगा।
पोको एम8 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इनसे जुड़े कई लीक्स सामने आ चुके हैं। कई रिपोर्ट्स में अनुमान जताया गया है कि POCO M8 5G फोन 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होने वाले Redmi Note 15 5G का रि-ब्रांडिड वर्ज़न हो सकता है। यानी इन दोनों स्मार्टफोंस के अधिकांश फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स एक समान हो सकती है।
रेडमी द्वारा यह पहले ही अनाउंस किया जा चुका है कि अपकमिंग रेडमी नोट 15 5जी फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यानी यही सीपीयू हमें पोको एम8 5जी फोन में भी देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है।
पोको एम8 5जी फोन की फोटो से यह खुलासा हो गया है कि मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा। वहीं लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए POCO M8 5G फोन को 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारे जाने की जानकारी रिटेलर साइट पर सामने आई है।
लीक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए पोको एम8 5जी फोन को 5,520mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। यही बैटरी कैपेसिटी रशियन रिटेल साइट पर भी दिखाई गई है। आज-कल चल रहे बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ कम महसूस हो सकती है। वहीं प्राप्त जानकारी अनुसार इस पोको 5जी फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जा सकती है।
रशियन रिटेलर साइट पर पोको एम8 5जी फोन को 6.77-इंच की बड़ी स्क्रीन से लैस दिखाया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में curved AMOLED पैनल पर इस्तेमाल किया जाएगा जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलेगा। इस फोन की थिकनेस 7.35mm और वजन 178 ग्राम बताया गया है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 8 जनवरी को मोबाइल लॉन्च का इंतजार करना होगा।











