
8GB RAM वाला 5G फोन सस्ते रेट पर खरीदने की चाह रखते हैं तो इन दिनों बड़ी बैटरी वाला मोबाइल realme Narzo 80x 1,500 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ परचेज किया जा सकता है। यह रियलमी 5जी फोन सिर्फ 11,998 रुपये की शुरुआती कीमत पर बिक रहा है जिसमें 6,000mAh Battery, 50MP Camera और IP69 वॉटरप्रूफिंग मिलती है। रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन को छूट के साथ सस्ते रेट पर कैसे और कहां से खरीदा जा सकता है इसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
5G फोन पर डिस्काउंट
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन पर तगड़ी छूट दे रही है। वेबसाइट की ओर से इस मोबाइल पर कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है जो सभी ग्राहकों को मिलेगा। इस डिस्काउंट के लिए किसी स्पेशल बैंक कार्ड की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सिर्फ कूपन अप्लाई पर क्लिक करते हुए फोन की कीमत 1500 रुपये कम हो जाएगी।
| realme Narzo 80x 5G | सेलिंग प्राइस | डिस्काउंट | इफेक्टिव प्राइस |
| 6GB RAM + 128GB Storage | ₹12,998 | ₹1,000 | ₹11,998 |
| 8GB RAM + 128GB Storage | ₹13,998 | ₹1,500 | ₹12,498 |
realme Narzo 80x 5G फोन के 6GB RAM वेरिएंट पर अमेजन 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद इसे सिर्फ 11,998 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB RAM वाले 5जी फोन पर 1,500 रुपये का डिस्कांउट मिल रहा है जिसके बाद यह रियलमी 5जी फोन 12,498 रुपये में परचेज किया जा सकता है। गौरतलब है कि ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 12,998 रुपये और 13,998 रुपये में सेल के लिए लिस्ट हैं।
realme Narzo 80x 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.72″ FHD+ 120Hz Display
- MediaTek Dimensity 6400
- 8GB RAM + 128GB Storage
- 10GB RAM Expansion
- 50MP Rear Camera
- 8MP Selfie Camera
- 45W SuperVOOC Charging
- 6,000mAh Battery
डिस्प्ले
रियलमी नारज़ो 80एक्स 5जी फोन 2400 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिग रेट के साथ 950निट्स पिक ब्राइटनेस प्राप्त होती है।
परफॉर्मेंस
realme Narzo 80x 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित realme UI 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस रियलमी 5जी फोन में ARM G57 MC2 जीपीयू मिलता है।
मेमोरी
रियलमी नारज़ो 80 एक्स 5जी फोन भारत में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लाया गया था। यह मोबाइल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस है। इस टेक्नोलॉजी के जरिये फोन की 8जीबी फिजिकल रैम में 10जीबी वर्चुअल रैम को जोड़कर इसे 18GB RAM (8जीबी+10जीबी) की ताकत दी जा सकती है। इसी तरह छोटे वेरिएंट को 16GB RAM (6जीबी+10जीबी) की पावर मिलती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यह रियलमी 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OMNIVISION OV50D मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Portrait लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी
बड़ी फोन बैटरी Narzo 80x 5G फोन की बड़ी खूबी है। इस मोबाइल को पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस सस्ते रियलमी 5जी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

realme Narzo 80x 5G खरीदें या नहीं
8जीबी रैम वाला 5जी फोन 13 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है, यह अपने आप में बेस्ट डील है। वहीं बड़ी रैम के साथ ही नारज़ो 80एक्स में तगड़ी 6,000mAh Battery दी गई है जो इसे बजट के बेस्ट डिवाइस की लिस्ट में शुमार कर देती है। इस बड़ी बैटरी को तेज से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी लगाई है।
realme Narzo 80x 5G वॉटरप्रूफ फोन है जो आईपी69 रेटिंग के साथ आया है। यह इसे पानी व धूल से बचाने के साथ ही गर्मी व सर्दी के माहौल में भी सुरक्षित रखती है। यह 8जीबी रैम वाला रियलमी का 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाला फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। कुल मिलाकर डिस्काउंट के साथ इस मोबाइल को खरीदना बेहतर सौदा माना जा सकता है।
12 हजार की रेंज के 5जी फोन
| स्मार्टफोन | लॉन्च प्राइस |
| OPPO K13x 5G | 11,999 रुपये |
| Infinix Note 50x 5G | 11,499 रुपये |
- OPPO K13x 5G : 360° Damage-Proof Armour बॉडी, 6000एमएएच बैटरी और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.67-इंच एचडी+ डिस्प्ले
- Infinix Note 50x 5G : पावरफुल Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, फास्ट 45W चार्जिंग के साथ 5,500mAh बैटरी













