Samsung Galaxy S26 FE की रैम और प्रोसेसर आया सामने! सीरीज का सबसे सस्ता फोन जल्द लॉन्च हो सकता है लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE मार्केट में एंट्री लेने की तैयारी कर रहा है। बीते दिनों यह मोबाइल GSMA database पर स्पॉट हुआ था और अब इसे बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर भी सर्टिफाइड कर दिया गया है। इस लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी एस26 के प्रोसेसर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम की जानकारी सामने आ गई है।
Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन सीरीज का चौथा मॉडल बनकर आएगा। इससे कंपनी कंपनी Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra को भारतीय बाजार में उपलब्ध करा चुकी है। गीकबेंच पर गैलेक्सी एस26 एफई को Samsung SM-S741U मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यही मॉडल मॉडल नंबर जीएसएमएच डाटाबेस में सामने आया था। एक और नई लिस्टिंग के बाद यह माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे बाजार में उतार सकती है।
सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई को गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 2426 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। वहीं मल्टी-कोर में इस मोबाइल ने 8004 बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है। गीकबेंच पर Samsung Galaxy S26 FE 5G फोन 8GB RAM के साथ सामने आया है। यह मोबाइल का बेस वेरिएंट हो सकता है और टॉप वेरिएंट को कंपनी 12GB RAM के साथ लॉन्च कर सकती है। गीकबेंच पर इस अपकमिंग सैमसंग फोन को Android 17 से लैस दिखाया गया है।
परफॉर्मेंस पावर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई के मदरबोर्ड सेक्शन में s5e9955 कोडनेम लिखा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है यह Exynos 2500 डेका-कोर प्रोसेसर है। इस प्रोसेसर की बेस फ्रिक्वेंसी 1.80GHz बताई गई है जिसमें 2.36GHz स्पीड वाले 5 कोर और 2.75GHz वाले डुअल कोर के साथ 3.30GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड वाला प्राइस कोर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए सैमसंग एफ26 में Xclipse 950 GPU दिए जाने की बात सामने आई है।
Samsung Galaxy S26 5G फोन की बात करें तो यह मोबाइल 6.3-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। वहीं Galaxy S26 Plus को 6.7-इंच की क्वॉडएचडी+ स्क्रीन पर लाया गया है। इन दोनों सैमसंग स्मार्टफोन में 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर वाले Dynamic AMOLED 2X पैनल का इस्तेमाल किया गया है। दोनों फोन Exynos 2600 प्रोसेसर काम करते हैं। इनमें एंड्रॉयड 16 बेस्ड One UI 8.5 दिया गया है जिसके साथ Galaxy AI फीचर्स भी मिलते हैं।
पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस26 में जहां 4300एमएएच बैटरी दी गई है वहीं एस26+ मॉडल 4900एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। सीरीज बेस मॉडल में 25W और प्लस मॉडल में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है। फोटोग्राफी के लिए ये Samsung 5G फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल 3x Telephoto लेंस सपोर्ट करते हैं। वहीं इनमें 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra पर नजर डालें तो यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.9-इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी है जिसपर 120Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और Vision booster का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसके क्वॉड रियर कैमरा सेटअप में 200MP + 50MP + 50MP + 10MP सेंसर और फ्रंट पर 12MP सेल्फी सेंसर लगाया गया है। पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 60W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिलती है।