8GB RAM और 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन 12,499 रुपये में! पूरे महीने मिलेगा फ्लैट डिस्काउंट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/galaxy-a54-5g-phone.jpg

सैमसंग ने पिछले साल अपना सस्ता 5जी स्मार्टफोन Samsung Galaxy M15 5G Prime इंडिया में लॉन्च किया था जो सिर्फ 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। इस 5जी मोबाइल फोन में 8GB RAM और MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर की ताकत के साथ ही तगड़ी 6,000mAh Battery और 50MP Camera मिलता है। अब अपने फैंस को तोहफा देते हुए कंपनी ने इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की छूट पेश की है, जिसकी फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy M15 Prime प्राइस और ऑफर

Samsung Galaxy M15 Prime लॉन्च प्राइस डिस्काउंट सेलिंग प्राइस
4GB RAM + 128GB Storage ₹10,999 ₹500 ₹10,499
6GB RAM + 128GB Storage ₹11,999 ₹1,000 ₹10,999
8GB RAM + 128GB Storage ₹13,499 ₹1,000 ₹12,499

सैमसंग गैलेक्सी एम15 5जी फोन के सभी वेरिएंट्स को छूट के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी 4जीबी पर 500 रुपये और 6जीबी व 8जीबी पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह स्पेशल सेलआउट स्कीम है जिसका फायदा ऑफलाइन प्लेटफॉर्म में रिटेस स्टोर्स और मोबाइल की दुकानों पर उठाया जा सकता है। ऑफर की शुरुआत हो चुकी है और 31 जुलाई पर Samsung 5G फोन छूट के साथ बिकेगा।

Samsung Galaxy M15 Prime स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी एम15 प्राइम 5जी स्मार्टफोन में 6.5-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह वॉटरड्रॉप स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो सुपर एमोलेड पैनल पर बनी है। इस स्क्रीन पर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है। सैमसंग फोन की डिस्प्ले इनडोर और आउटडोर दोनों कंडीशन में बेहतर ब्राइटनेस और कलर डेप्थ ऑफर करती है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस शानदार बनता है।

परफॉर्मेंस

Samsung Galaxy M15 Prime एंड्रॉयड आधारित One UI 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM Mali-G57 GPU दिया गया है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल ट्रिपल कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह Samsung 5G फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy M15 Prime 5G स्मार्टफोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस किया गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है।

See Full Specs

Samsung Galaxy M15 Prime फीचर्स

इस रेंज में सैमसंग के कंपटीशन

स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
realme P3x 5G 12,999 रुपये
OPPO K13x 5G 11,999 रुपये
Infinix Note 50x 5G 11,499 रुपये

Best Competitors

See All Competitors