8GB RAM वाले Vivo 5G फोन पर हुआ प्राइस कट! देखें अब कितने में खरीद सकेंगे यह 50MP Selfie कैमरा फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/vivo-v40e-launch-timeline-specs-leaked.jpg

वीवो ने अप्रैल में 50MP Selfie कैमरा वाला फोन Vivo V50e 5G इंडिया में लॉन्च किया है जो 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के आने के बाद अब कंपनी ने Vivo V40e 5G फोन की कीमत में कटौती कर दी है। प्राइस कट के बाद यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन 25 हजार से भी कम में खरीदा जा सकता है। वीवो वी40ई की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V40e 5G प्राइस

वीवो वी40ई 8जीबी रैम वाला 5जी मोबाइल है जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। सितंबर 2024 में इस फोन के 128जीबी मेमोरी वेरिएंट को 28,999 रुपये और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 30,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बाद में कंपनी ने फोन की कीमत में 2 हजार रुपये के कटौती की थी जिसके बाद इन दोनों वेरिएंट्स का रेट क्रमश: 26,999 रुपये और 28,999 रुपये हो गया था।

वहीं अब एक बार फिर वीवो ने अपने इस 5जी फोन पर 2,000 रुपये का प्राइस कट जारी किया है। इस कटौती के बाद 128GB को 24,999 रुपये में और 256GB को 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Vivo V40e 5G फोन आज से ही नए प्राइस पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट और कंपनी वेबसाइट के साथ ही ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से खरीदा जा सकता है।

vivo V40e Price
Rs. 27,499
Go To Store
See All Prices

Vivo V40e स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : वीवो वी40ई स्मार्टफोन 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह भी 3डी कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

कैमरा : Vivo V40e 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। वहीं फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स882 सेंसर दिया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

प्रोसेसर : वीवो वी40ई एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी वीवो फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। हमारी टेस्टिंग में यह फोन 670195 एनटूटू स्कोर पा चुका है।

मेमोरी : वीवो40ई 8जीबी रैम के साथ दो मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन 8GB Extended RAM तकनीक सपोर्ट करता है जो फोन की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करता है।

बैटरी : Vivo V40e 5जी फोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 15 घंटे, 51 मिनट का पीसीमार्क बैटरी स्कोर पा चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग में 42 मिनट में फोन को 20% से 100% चार्ज किया था।

See Full Specs