7000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ 16999 रुपये में लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन Nova 2 Power

टेक ब्रांड Ai+ ने इस वीकेंड भारतीय बाजार में अपना नया मोबाइल फोन Nova 2 Power 5G लॉन्च कर दिया है। यह 20 हजार से कम का 5जी फोन बनकर आया है जिसमें तगड़ी 7000mAh Battery, 48MP Camera, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। एआई प्लस नई मोबाइल कंपनी है जिसके सस्ते 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Ai+ Nova 2 Power 5G प्राइस
एआई+ नोवा 2 पावर 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 16,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन का बड़ा वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसे 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
शुरुआती सेल में इसपर 1000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा जिसके बाद Nova 2 Power 5G फोन को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस मोबाइल की सेल 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर Blue Fusion, Blue Gold Fusion, Deep Purple, Midnight Black और Ocean Green कलर में होगी।
Ai+ Nova 2 Power 5G स्पेसिफिकेशन्स
नोवा 2 पावर 5जी फोन के नाम में ही कंपनी ने हींट दे दिया है कि यह पावरफुल बैटरी वाला मोबाइल है। पावर बैकअप के लिए 5जी फोन को 7000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। गौरतलब है कि यह AiPlus का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जो सिंगल चार्ज में पूरा दिन आराम से निकाल सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
एआई+ के इस नए 5जी फोन नोवा 2 पावर को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो NxtQ OS के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। फोन में RAM Expansion तकनीक मौजूद है जो फिजिकल रैम में एक्स्ट्रा वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM तक की ताकत दे ती है।
फोटोग्राफी के लिए AiPlus Nova 2 Power 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश के साथ ओरा लाइट भी लगाई गई है। रियर कैमरा मॉड्यूल में मेन 48 मेगापिक्सल Sony IMX582 सेंसर दिया गया है जो 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नोवा 2 पावर 5जी फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
एआई+ नोवा 2 पावर 5जी फोन को 720 x 1570 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जिसे IPS पैनल पर लाया गया है। ग्राहकों को इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह नया 5जी फोन IP65 रेटिंग के साथ लाया गया है जो मोबाइल को पानी की छींटों से बचाने में मदद करेगा।