
सैमसंग से जुड़ी खबर हाल ही में सामने आई थी कि कंपनी अपनी गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज के प्रीमियम फोन Samsung Galaxy M56 पर काम कर रही है जो जल्द ही लॉन्च होगा। बीते दिनों जहां स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज कंपनी वेबसाइट पर लाइव हुआ था वहीं अब यह 5जी मोबाइल बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। यहां फोन की रैम, प्रोसेसिंग स्पीड और ऑपरेटिंग सिस्टम की डिटेल्स सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।
Samsung Galaxy M56 गीकबेंच डिटेल
- सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी फोन गीकबेंच पर SM-M566B मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है।
- यह लिस्टिंग 1 अप्रैल की है जिसे टेक वेबसाइट एक्सपर्टपिक से सबसे पहले स्पॉट किया है।
- गीकबेंच पर यह सैमसंग 5जी फोन लेटेस्ट एंड्ररॉयड ओएस Android 15 से लैस दिखाया गया है।
- यहां Samsung Galaxy M56 5G 8GB RAM के साथ किया गया है। यह फोन का बेस मॉडल हो सकता है।
- बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर गैलेक्सी एम56 की प्रोसेसिंग स्पीड 2.05GHz से लेकर 2.75GHz तक की बताई गई है।
- फोन प्रोसेसर का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिर इसका कोडनेम s5e8845 बताया गया है। चर्चा है कि यह Exynos प्रोसेसर होगा।
- बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो कथित Galaxy M56 को यहां सिंगल-कोर में 1153 प्वाइंट्स तथा मल्टी-कोर में 3456 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं।
Samsung Galaxy M56 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.7″ Super AMOLED Display
- 12GB RAM + 256GB Storage
- Samsung Exynos 1580
- 50MP Triple Rear Camera
- 12MP Front Camera
- 45W 5,000mAh Battery
डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी फोन को 6.7-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह इनफिनिट-ओ एचडीआर डिस्प्ले बताई जा रही है जिसे सुपर एमोलेड पैनल पर बनाया जाएगा। इसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक और गोरिल्ला Glass Victus+ मिल सकता है।
परफॉर्मेंस
Samsung Galaxy M56 5G फोन एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7 पर लॉन्च हो सकता है। लीक की मानें तो प्रोसेसिंग के लिए इस सैमसंग 5जी फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सीनोस 1580 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए AMD Xclipse 540 GPU मिलने की उम्मीद है। यह फोन 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट तथा 6 जेनरेशन की ओएस अपडेट आ सकता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम56 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल macro सेंसर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Galaxy M56 स्मार्टफोन को तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए अपकमिंग सैमसंग 5जी फोन में 45वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है।













