8GB RAM पर अपग्रेड होकर आया Redmi Note 12 5G फोन, देखें कितना है इसका दाम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/01/redmi-note-12-pro-india-sale.jpg
Highlights

रेडमी ने साल की शुरूआत में ही अपना नया 5जी फोन Redmi Note 12 5G भारतीय बाजार में उतारा था। यह स्मार्टफोन 4GB RAM और 6GB RAM के दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था जिसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू थी। वहीं आज कंपनी से रेडमी नोट 12 5जी फोन का एक और नया वेरिएंट पेश कर दिया है जो 8GB RAM + 256GB Storage सपोर्ट करता है। आगे इसके प्राइस, सेल व ऑफर सहित फोन फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल पढ़ सकते हैं।

रेडमी नोट 12 5जी प्राइस

नया Redmi Note 12 5G फोन वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 21,999 रुपये है। मार्केट में पहले से मौजूद वेरिएंट्स की बात करें तो फोन के 6जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है तथा 4जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट प्राइस 17,999 रुपये है। नए 8GB Redmi Note 12 5G की खरीद पर आईसीआईसीआई बैंक कार्ड यूज़ करने पर जहां 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है वहीं शाओमी यूजर्स को कंपनी लाॅयल्टी बोनस के तहत 500 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी दे रही है।

रेडमी नोट 12 5जी स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 12 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन सैमसंग एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस फोन स्क्रीन में 1200निट्स पिक ब्राइटनेस, 4096लेवल डिमिंग, 4500000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन की थिकनेस सिर्फ 7.98एमएम है।

Redmi Note 12 5G एंड्रॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 पर लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल फोन में 6एनएम आर्किटेक्चर पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 दिया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 619 जीपीयू सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 12 5जी LPDDR4x RAM और UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है।

रेडमी नोट 12 5जी फोन में फोटोग्राफी के लिए​ ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.88 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर मौजूद है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Redmi Note 12 डुअल सिम फोन है जो 5जी व 4जी दोनों नेटवर्क पर काम करता है। यह फोन आईपी53 रेटिड है जो इसे वॉटर प्रूफ बनाता है। 3.5एमएम जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ ही स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह रेडमी नोट 12 5जी 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

रेडमी नोट 12 4जी के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स, प्राइस व सेल से जुड़ी डिटेल्स जानने के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें : Redmi Note 12 4G